आँधी और असमय वर्षा के कारण फसलों की क्षति का आकलन जल्द सुनिश्चित करें पदाधिकारी – विजय कुमार सिन्हा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना. : उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री, श्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आये आँधी व असमय वर्षापात के कारण किसानों की फसलों को क्षति पहुँचने की संभावना है। सभी जिलों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सरकार स्थिति का गहनता से मूल्यांकन कर रही है और आवश्यक राहत एवं सहायता कार्यों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आपदा और अवसर दोनों समय में राज्य के किसानों के साथ हम खड़े हैं । किसी भी स्थिति में हम अपने अन्नदाताओं का अहित नहीं होने देंगे.

श्री सिन्हा ने बताया कि जिलों में व्यापक स्तर पर खेतों में खड़ी फसलों का तेज हवा और भारी वर्षा के कारण प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है । जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आँधी एवं वर्षापात से गेहूँ, गर्मा मूंग, उड़द, तिल, मक्का, मुंगफली, पान, अरहर, केला, प्याज समेत कई उद्यानिक फसलों के प्रभावित होने की भी संभावना है। इनमे से कई फसलें कटाई के बिल्कुल निकट थीं जिससे किसानों को अधिक नुकसान होने की आशंका है।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि भौतिक सत्यापन कर वास्तविक फसल क्षति का तत्काल आकलन करें। जिला पदाधिकारियों के स्तर से क्षति प्रतिवेदन प्राप्त होने पर प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता देने की कार्रवाई त्वरित गति से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वेक्षण करें और नुकसान का विस्तृत आकलन कर मुख्यालय को शीघ्र सूचित करें। इसके आधार पर सरकार किसानों के लिए मुआवजा एवं अन्य सहायता की व्यवस्था करेगी।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सक्षम नेतृत्व में राज्य की सरकार किसानों को हर संभव सहायता पहुँचायेगी।उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी हर समस्या सरकार के लिए गंभीर सरोकार का विषय है । राज्य सरकार प्रभावित किसानों को पर्याप्त राहत पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा मिले।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए

भागलपुर में भाकपा (माले) ने मनाया कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस, संकल्प सभा आयोजित

भागलपुर: भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस मंगलवार को देशभर की तरह भागलपुर में भी संकल्प दिवस के रूप