गर्भवती आदिवासी महिला अल्ट्रासाउंड के लिए भटकती रही, सदर अस्पताल ने किया इनकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिले के सदर अस्पताल की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सोमवार को राजा पहाड़िया, निवासी ग्राम छोटा पचरुखी पहाड़, बोरियो प्रखंड, अपनी गर्भवती साली प्रतिमा पहाड़ीन को सुबह 6 बजे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज लेकर आए।

सुबह 9 बजे के बाद जब राजा पहाड़िया ने अल्ट्रासाउंड रूम के कर्मचारियों से अल्ट्रासाउंड करने का अनुरोध किया, तो उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने की बात कहकर इनकार कर दिया और मरीज को बाहर करके दरवाजा बंद कर दिया।

यह घटना तब हुई जब पहाड़िया आदिवासियों में बीमारियों के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। इसके बावजूद, राजा पहाड़िया को अल्ट्रासाउंड कराने से मना कर दिया गया और उन्हें अपनी गर्भवती साली के साथ सदर अस्पताल में भटकना पड़ा, बिना किसी मदद के।

जबकि राज्य सरकार पहाड़िया आदिवासियों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है, सदर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है। पैसे की कमी के कारण, कई पहाड़िया आदिवासी बिना इलाज और अल्ट्रासाउंड के अपने घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं।

अब सवाल यह है कि सीधे-सादे पहाड़िया आदिवासी क्या करें, क्योंकि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले