आरसीपी सिंह का नीतीश कुमार पर करारा प्रहार, कहा – ‘सुशासन का इकबाल खत्म’

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : आशा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने नीतीश कुमार को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए कहा कि वे अब राज्य की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम नहीं हैं।

आरसीपी सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद हमला होना सरकार की बड़ी चूक है।

बिहार में शराबबंदी के मुद्दे पर आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को घेरा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है और जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शराब खुलेआम बिक रही है, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

आरसीपी सिंह ने बिहार में बढ़ते अपराध पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है और पटना जैसे शहरों में भी दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार का प्रशासन पर से इकबाल खत्म हो चुका है।

प्रेस वार्ता में आशा पार्टी के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी हंसल सिंह, नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी इंजीनियर जयकांत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले