राष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों के लिए पंजीकरण अभियान तेज, ई-श्रम पोर्टल पर हो रहा है नामांकन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। शनिवार को जिले में राष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों के लिए ई-श्रम पंजीकरण अभियान, श्रम अधीक्षक धीरेंद्र महतो की अगुवाई में चलाया जा रहा है विशेष अभियान।जिले के श्रम अधीक्षक धीरेंद्र महतो के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तरीय कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज फ्लिपकार्ट, अमेज़न व अन्य प्रतिष्ठानों से जुड़े डिलीवरी बॉय एवं कर्मचारियों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया गया।श्रम अधीक्षक ने जानकारी दी कि यह अभियान 17 अप्रैल तक जिले भर में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य गिग और प्लेटफार्म श्रमिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया कराना है। उन्होंने बताया कि यह पहल ऐसे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में एक अहम कदम है।

उन्होंने बताया कि ऐसे श्रमिक जो किसी कंपनी में डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर, रसद या गोदाम कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं या फिर फ्रीलांस सेवा प्रदान करते हैं, वे गिग और प्लेटफार्म श्रमिकों की श्रेणी में आते हैं। इनका पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर किया जा रहा है।श्रम अधीक्षक ने बताया कि इच्छुक श्रमिक नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या विभागीय लिंक https://register.eshram.gov.in के माध्यम से स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए

भागलपुर में भाकपा (माले) ने मनाया कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस, संकल्प सभा आयोजित

भागलपुर: भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस मंगलवार को देशभर की तरह भागलपुर में भी संकल्प दिवस के रूप