गुरु पूर्णिमा पर सिंहवाहिनी मंदिर पहुंचे अमृत पांडेय, गुरु परंपरा को बताया भारतीय संस्कृति की आत्मा

पाकुड़: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने नगर स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर के पुरोहित तरुण पांडेय का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर … Read more

गोड्डा में डालसा सचिव ने किया लीगल एड क्लिनिकों का औचक निरीक्षण, ग्रामीणों को दी विधिक सहायता की जानकारी

गोड्डा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में बुधवार को जिले के विभिन्न पंचायतों और प्रखंड स्तर पर संचालित लीगल एड क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और ग्रामीणों को विधिक … Read more

जिप सदस्य ने निजी खर्च से कराई डांड़ की सफाई, किसानों को मिली सिंचाई की राहत

गोड्डा/बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के मौजा बसंतराय गदाल में वर्षों से पानी की कमी के कारण सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पर धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसान चिंतित थे। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य एहतेशामूल हक से डांड़ (सिंचाई मार्ग) की सफाई कराने … Read more

योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होने से पलायन पर लगेगी रोक : डालसा

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला जज रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को बोआरीजोर प्रखंड के डुमरिया पंचायत भवन में आउटरीच एंड अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें … Read more

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में निकली रैली गायत्री शक्तिपीठ, नहर चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं और गौ सेवकों ने भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन … Read more

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में शिक्षकों ने संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति (एमएसीपी) योजना के लाभ से वंचित किए जाने संबंधी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। … Read more

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार पवन की अदालत ने पोक्सो अधिनियम की धारा 4(2) के तहत यह सजा सुनाते … Read more

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बीएलए-2 की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने मतदान केंद्रवार अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर … Read more

केकेएम कॉलेज में स्नातक सीटों में 3000 की कटौती पर छात्रों का विरोध, 5 दिन में फैसला वापस नहीं हुआ तो तालाबंदी की चेतावनी

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका द्वारा केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक पाठ्यक्रम की सीटों में करीब 3000 सीटों की कटौती किए जाने के निर्णय का छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। सीटों की संख्या 4800 से घटाकर 1800 किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने कुलपति … Read more

मनरेगा पशु शेड निर्माण में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग की

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड की फूलपहाड़ी पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित पशु शेड निर्माण योजना में कथित अनियमितता और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा और उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच … Read more