पाकुड़ स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षकों की कमी का मुद्दा, ऑडिटोरियम-खेल मैदान की मांग

पाकुड़। जिला मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (राज+2), पाकुड़ के प्रांगण में बुधवार, 7 अक्टूबर को विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य राजू नंदन साहा ने मीडिया से सीधे संवाद करते हुए पिछले सत्र की शैक्षणिक उपलब्धियों, नए शैक्षणिक प्रयोगों, विद्यालय की जरूरतों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यालय … Read more

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में … Read more

बोदरा स्कूल के रास्ते में जलजमाव, पानी और कीचड़ से होकर गुजर रहे 135 बच्चे

बसंतराय। प्रखंड के बोदरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं इन दिनों बदहाल रास्ते और जलजमाव के बीच स्कूल जाने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 135 बच्चे नामांकित हैं। स्कूल के मुख्य द्वार से सड़क तक बारिश का पानी जमा होने के कारण रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। छोटे-छोटे बच्चे रोज इसी … Read more

राम दयाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन 15 सितंबर से प्रारंभ

प्रवीण कुमार, कटिहार। सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन सह अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 15 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक किया जाएगा। उक्त जानकारी राम दयाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय परभैली के प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने दी। प्रधानाध्यापक राम … Read more

मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में सब्जी नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण, कस्तूरी मध्य विद्यालय का मामला

पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कस्तूरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव पर मेन्यू के विपरीत भोजन देने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई … Read more

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन विशेष रक्तदान अभियान चलाएगा। इसे लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में जिले के रक्त भंडार में विभिन्न रक्त समूहों की … Read more

**तारापुर स्कूल के प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों ने की शिकायत, जांच की मांग**

हिरणपुर: पीएम श्री मध्य विद्यालय तारापुर की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष आनंद के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने शैक्षणिक व्यवस्था, मध्याह्न भोजन योजना और विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन समेत विभिन्न मामलों की जांच … Read more

कटिहार में 21 शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति पर सवाल, लोकेशन अलग मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण

प्रवीण कुमार, कटिहार। शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जुलाई 2026 में दर्ज शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों के 21 शिक्षकों की ओर से विद्यालय में उपस्थित होने के लिए ‘ऑन ड्यूटी’ विकल्प का इस्तेमाल किया … Read more

पीएम पोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर गोड्डा डीसी ने दिए सख्त निर्देश

गोड्डा: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना की स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले के विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, नियमितता, स्वच्छता, खाद्यान्न की उपलब्धता और योजना के अनुश्रवण की विस्तार से समीक्षा … Read more

अमदाबाद के प्राथमिक विद्यालय हाल बैदा में चारदीवारी नहीं, असुरक्षित महसूस कर रहे छात्र

अमदाबाद (कटिहार): अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत बैदा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हाल बैदा में चारदीवारी नहीं रहने से छात्र-छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चारदीवारी के अभाव में विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय प्रबंधन ने विभाग से चारदीवारी निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम … Read more