भागलपुर में लोजपा रामविलास कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, सुबोध पासवान ने लिया संकल्प

भागलपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के भागलपुर जिला कार्यालय, अलीगंज में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:45 बजे जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद जिला अध्यक्ष सुबोध … Read more

बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज की जीत पर भागलपुर में विजय जुलूस, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

भागलपुर: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी की जीत की खुशी में रविवार को भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस में हर्षप्रीत समेत सैकड़ों महिला, पुरुष और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विजय जुलूस घंटाघर चौक से शुरू होकर खलीफाबाग होते हुए स्टेशन … Read more

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक घायल

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में सावन की तीसरी सोमवारी के दिन बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के पास सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में … Read more

कटिहार में 8 साल से भूमिहीन-भवनहीन प्राथमिक विद्यालय, दो कमरों में पढ़ रहे छात्र

प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी लालगंज पंचायत का प्राथमिक विद्यालय भगत टोला पिछले करीब आठ वर्षों से भूमिहीन और भवनहीन है। विद्यालय का अपना भवन और जमीन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी विद्यालय संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि वर्ष 2018 … Read more

कुरसेला में 45 लीटर देसी शराब के साथ अंतरजिला शराब तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार एक अंतरजिला शराब तस्कर को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान पवन कुमार (33) के रूप में हुई है। वह पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र … Read more

महानंदा के उफान से कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़-कटाव का संकट गहराया

कटिहार। महानंदा नदी के उफान पर होने और जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण बिहार के सीमांचल क्षेत्र, खासकर कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ गया है। कई तटवर्ती इलाकों में तेज कटाव के कारण लोगों के घर और उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। कटाव से प्रभावित परिवारों … Read more

विषहरी पूजा को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा पर मंथन

भागलपुर। आगामी विषहरी पूजा-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विषहरी … Read more

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक, बुनियादी ढांचा, भू-अर्जन, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति और जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने … Read more

एनएफ रेलवे जीएम ने किया NJP वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निरीक्षण, नई सुविधाओं का शुभारंभ

कटिहार। एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) वर्ल्ड क्लास स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही यात्री सुविधाओं और स्टेशन के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एनएफ रेलवे मुख्यालय … Read more

गंगा-कोसी के जलस्तर में 11 सेमी वृद्धि, कुरसेला के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी

कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला प्रखंड में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में करीब 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से पत्थर टोला, खेरिया, मजदिया, तीनघरिया, कमलाकांही, बल्थी महेशपुर सहित … Read more