कुरसेला में बाढ़ ने लिया विकराल रूप, चूड़ा-सत्तू खाकर गुजारा करने को मजबूर लोग

जिले के कुरसेला नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों के चूल्हे डूब गए हैं। ऐसे में कई परिवार चूड़ा-सत्तू खाकर गुजारा करने को मजबूर हैं। प्रखंड के करीब 38 वार्ड बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित बताए जा … Read more

कटिहार में डीएम ने मधेली बांध का किया निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा; राहत व्यवस्था के निर्देश

कटिहार जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में कटिहार जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने शुक्रवार को कुरसेला प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुरसेला प्रखंड अंतर्गत मधेली बांध का जायजा लिया और बाढ़ की वर्तमान स्थिति की जानकारी … Read more

गंगा-कोसी के जलस्तर में 11 सेमी वृद्धि, कुरसेला के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी

कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला प्रखंड में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में करीब 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से पत्थर टोला, खेरिया, मजदिया, तीनघरिया, कमलाकांही, बल्थी महेशपुर सहित … Read more

कुरसेला में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, नोडल पदाधिकारी ने तटबंधों का किया निरीक्षण

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के तटवर्ती क्षेत्रों में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाढ़ से पहले सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीआरडीए के निदेशक सह कुरसेला प्रखंड के नोडल पदाधिकारी सुदामा प्रसाद ने विभिन्न तटबंधों और ठोकरों का निरीक्षण किया। … Read more