•जिले के 11 अस्पतालों में सामान्य प्रसव के साथ गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन द्वारा प्रसव उपचार की व्यवस्था रहती है उपलब्ध

गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। जिले के सभी 14 प्रखंडों के 41 सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की जांच और सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। यहां प्रशिक्षित चिकित्सक और एएनएम आवश्यक उपचार उपलब्ध कराते हैं। सिविल सर्जन डॉ. … Read more

कटिहार में युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़कर दिया जा रहा प्रशिक्षण, जागरूकता गतिविधियां संचालित

प्रवीण कुमार, कटिहार। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कटिहार में छह दिवसीय अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत, कटिहार एवं जिला यक्ष्मा केंद्र, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 24 अगस्त तक सदर … Read more

श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती पर कटिहार में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन सभी प्रखंडों को प्रखंडवार रोस्टर तैयार करने का निर्देश

प्रवीण कुमार, कटिहार। श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर कटिहार जिले में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के अनुसूचित जाति टोलों में 18 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का … Read more

राजद के राजभवन मार्च में नाथनगर के प्रत्याशी जेड हसन ने की शिरकत, छात्रों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ किया हल्ला बोल

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से छात्र आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी के विरोध में पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से राजभवन मार्च निकाला गया। नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, पार्टी के सांसद, विधायक, … Read more

विषहरी पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम और एसएसपी ने विसर्जन मार्ग का लिया जायजा

भागलपुर. विषहरी पूजा के उपरांत प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर भागलपुर श्री विकास कुमार ने संयुक्त रूप से विसर्जन मार्ग और घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों का काफिला प्रशासनिक कार्यालय से निकलकर … Read more

कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संसदीय विकास समिति के गठन का निर्णय

कटिहार में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की सद्भावना भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद तारिक अनवर ने की। सांसद के निर्देश एवं सुझाव पर बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 96 केंद्र प्रायोजित योजनाओं का संचालन हो रहा … Read more

डंडखोरा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से डंडखोरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बबलू महतो … Read more

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु बैठक में विचार-विमर्श

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत … Read more

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर चहारदीवारी बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही विद्युत आपूर्ति को बेहतर … Read more

कटिहार के चांदपुर निवासी 100 वर्षीय जनार्दन झा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड अंतर्गत गेठौरा पंचायत के चांदपुर ग्राम निवासी और व्यवहार न्यायालय, कटिहार के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक जनार्दन झा का करीब 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे चांदपुर स्थित … Read more