सावन की पहली सोमवारी: कहलगांव से गंगाजल लेकर विश्वासखानी शिव मंदिर पहुंचे कांवरिया, किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी: कहलगांव से गंगाजल लेकर विश्वासखानी शिव मंदिर पहुंचे कांवरिया, किया जलाभिषेक

महागामा: सावन की पहली सोमवारी पर महागामा प्रखंड शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। कहलगांव स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर सैकड़ों कांवरियों ने पैदल यात्रा पूरी करते हुए विश्वासखानी शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूरे मार्ग में “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से … Read more

गोड्डा लूट व गोलीबारी की घटना की महागामा चेंबर ने की निंदा, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

महागामा: गोड्डा स्थित बंगाल ज्वैलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट और अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना की महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कड़ी निंदा की है। चेंबर के अध्यक्ष मदन कुमार भगत ने कहा कि इस तरह की घटनाएं जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना … Read more

महागामा में SIR-2026 की समीक्षा बैठक, गणना प्रपत्रों के 100% वितरण के निर्देश

महागामा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के सफल संचालन को लेकर रविवार को अनुमंडल कार्यालय, महागामा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी ने की। इसमें सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए। बैठक में मतदान केंद्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डेटा एंट्री की … Read more

जेबीसीसीआई-12 के गठन में देरी के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन, मांगें रखीं

महागामा (गोड्डा), संवाददाता : जेबीसीसीआई-12 (ज्वाइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री) के गठन में हो रही देरी के विरोध में बुधवार को राजमहल परियोजना मुख्यालय स्थित एरिया कार्यालय में संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रबंधन के माध्यम से केंद्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन को मांगपत्र सौंपकर समिति का शीघ्र … Read more

एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में यूजी नामांकन शुरू, 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी

मेहरमा : सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से 25 जून से चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो 8 जुलाई तक चलेगी। महाविद्यालय … Read more

महागामा के राजेंद्र स्टेडियम में सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता टीमें सम्मानित

महागामा। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजेंद्र स्टेडियम, महागामा में मंगलवार को आयोजित सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 एवं अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासित खेल भावना का परिचय दिया। अंडर-17 बालक वर्ग में प्लस टू जय नारायण उच्च विद्यालय, … Read more

ऊर्जा नगर में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक, रथ यात्रा की तैयारियां हुईं तेज

महागामा: ऊर्जा नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान जगन्नाथ के प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 पवित्र कलशों के जल से महाअभिषेक किया गया। मंदिर परिसर “जय जगन्नाथ” के जयघोष … Read more