पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कई पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया और अध्यक्ष शबरी पाल व उपाध्यक्ष राणा ओझा का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी … Read more

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, पढ़ाई के दबाव से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि बेहतर भविष्य के … Read more

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीपीसी, पीसीआई एवं यूनिसेफ के जिला परियोजना समन्वयक अनीस अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और … Read more

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की थाप पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर उत्सव के माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में … Read more

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। परसिया, बसंतराय, गदाल और कोरियाना सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में … Read more

गोड्डा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, इंडिया गठबंधन ने निकाला मार्च

गोड्डा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये और लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन ने गोड्डा में विरोध प्रदर्शन किया। गठबंधन के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर भी … Read more

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीकरण, बाय-बैक के तहत नई … Read more

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में संबंधित लाभुक का नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है। यह जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार साह ने दी। … Read more

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कदम का स्वागत किया है। संगठन ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय कानूनों का प्रभावी पालन जरूरी … Read more

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में … Read more