अवैध कोयला परिवहन में टोटो जब्त, गाय चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोयला मोड़ के पास एक टोटो को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार टोटो पर कोयला लादकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 211/26, दिनांक 11 सितंबर 2026 दर्ज कर टोटो को जब्त कर थाना लाया गया।

वहीं, दूसरे मामले में नामूपाड़ा निवासी इनारुल शेख की गाय चोरी कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने पृथ्वीनगर, चाचकी निवासी आजाद शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 212/26, दिनांक 11 सितंबर 2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाना लाया।

पाकुड़ नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न