राष्ट्र को सुसंस्कृत बनाने और उत्थान करने में शिक्षकों की अहम भूमिका : प्रो. आशा तिवारी ओझा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। सुंदरवती महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग में छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने शिक्षकों के सम्मान में भाव व्यक्त किए और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. आशा तिवारी ओझा ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण और उत्थान में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। एक शिक्षक शिक्षित और संस्कारी विद्यार्थियों का निर्माण करता है, जिससे समाज और राष्ट्र सुसंस्कृत होता है। उन्होंने कहा कि मजबूत और संस्कारित समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में हिंदी विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. कमल, डॉ. सबा रईस और डॉ. किरण कुमारी मौजूद रहीं। पश्यंति कुमारी और प्रिया कुमारी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम की सफलता में नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी, मेघा कुमारी, रितिका कुमारी, सिमरन कुमारी और सविता कुमारी समेत अन्य छात्राओं की अहम भूमिका रही।

हिंदी विभाग के स्नातक चतुर्थ और प्रथम संभाग की छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में छात्रा नेहा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न