दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन और मौजूदा सेवाओं के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और अलग-अलग राज्यों के … Read more

बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा समग्र की भव्य गंगा महाआरती, स्वच्छता और संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महाआरती का आयोजन घाट प्रमुख प्रियरंजन कुमार के नेतृत्व में हुआ, जबकि गंगा आरती का विधिवत संचालन शुभम कुमार पंडित ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गंगा समग्र के … Read more

नौमा गांव में DYFI की इकाई कमिटी का गठन, सूर्य मणी बने सचिव

लखीसराय: हलसी प्रखंड के नौमा गांव में डीवायएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) की इकाई कमिटी का गठन किया गया। इसको लेकर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय इकाई कमिटी का गठन किया गया। गठित कमिटी में सूर्य मणी को सचिव, राहुल केशरी को अध्यक्ष … Read more

संजय सरावगी का भागलपुर दौरा, बच्चों के सपनों में दिखा विकसित भारत का संकल्प

भागलपुर: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भागलपुर पहुंचे। उनके भागलपुर प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खगड़िया-भागलपुर के बीच नौगछिया में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान भागलपुर-पूर्णिया-कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। नौगछिया पहुंचने … Read more

गंगा समग्र की महापंचायत बैठक संपन्न, विश्व नदी दिवस पर नदियों के संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र, भागलपुर के तत्वावधान में बरारी स्थित संगठन के कार्यालय में महापंचायत बैठक और विश्व नदी दिवस के अवसर पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गंगा समेत अन्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, जनजागरूकता, वृक्षारोपण और संगठन के विस्तार को … Read more