पाकुड़ में डालसा का डोर-टू-डोर अभियान, घर-घर पहुंचकर दी कानूनी जानकारी

पाकुड़ : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ के तत्वावधान में गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों एवं कानूनी सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर साप्ताहिक विशेष विधिक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडेय … Read more

समान काम, समान वेतन की लड़ाई में मील का पत्थर बना 1 सितंबर : नितेश कुमार

ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के संघर्ष और समानता की ऐतिहासिक यात्रा को किया गया याद गोड्डा: ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के लिए एक सितंबर का दिन ऐतिहासिक महत्व रखता है। एक सितंबर 1987 को सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की ‘समान काम के लिए समान वेतन’ की मांग से जुड़े मामले पर विचार … Read more

ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध को लेकर पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

मेहरमा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिरोजपुर में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम, महिला एवं बालिका सुरक्षा, डायल 112 और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी ने यातायात … Read more

उ. उच्च विद्यालय सुखाड़ी में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, मो. शमीम बने अध्यक्ष

मेहरमा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुखाड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन सुखाड़ी पंचायत की मुखिया आरजू तबस्सुम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मो. शमीम को समिति का अध्यक्ष तथा रेहाना खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति में कुल 25 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें … Read more

राधा-कृष्ण में कोई भेद नहीं, राधा ही कृष्ण और कृष्ण ही राधा हैं : गोविंद शरण

गोड्डा: श्री दादी श्याम मंदिर के प्रांगण में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस भक्तिमय वातावरण में कथा का आयोजन हुआ। कथा वाचक गोविंद शरण जी महाराज ने श्रद्धालुओं को राधा-कृष्ण के दिव्य स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि राधा जी कृष्ण की आत्मा हैं और राधा-कृष्ण में किसी प्रकार का भेद नहीं … Read more

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बाद गांव में … Read more

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन कुमारी देवी के रूप में हुई है। घटना 29 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। मामले को लेकर मृतका के पिता वैद्यनाथ मंडल, निवासी दर्सा, थाना तीनपहाड़, जिला साहिबगंज … Read more

प्रधान परिषद की बैठक में नवनियुक्त प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा का हुआ स्वागत, कई मुद्दों पर चर्चा

मेहरमा: प्रखंड सह अंचल मुख्यालय, मेहरमा स्थित प्रधान भवन में सोमवार को प्रधान परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार भगत ने की। इस दौरान मौजा कसबा के नवनियुक्त प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा का परिषद के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा ने सभी प्रधानों के … Read more

मेहरमा में अनियंत्रित टाटा सफारी सड़क से नीचे उतरी, चालक समेत दो लोग घायल

मेहरमा: प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनियां गांव के समीप सोमवार को एक टाटा सफारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि टाटा … Read more

मृत्यु के 6 घंटे के भीतर किया जा सकता है नेत्रदान, गोड्डा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोड्डा: जिला अंधापन नियंत्रण समिति के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय चर्च गोड्डा में नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों को नेत्रदान की प्रक्रिया, नेत्र बैंक की भूमिका और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी … Read more