हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की 12 दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा … Read more

बकरी चोरी के आरोप में व्यक्ति को पकड़कर पेड़ से बांधा, पुलिस पहुंची तो गांव में फैसला कराने पर अड़े ग्रामीण

हिरणपुर। थाना क्षेत्र के धोपहाड़ी और आसपास के गांवों में गुरुवार को बकरी चोरी के आरोप को लेकर मामला चर्चा में रहा। ग्रामीणों ने गोपालपुर निवासी एक व्यक्ति को कथित रूप से बकरी चोरी कर ले जाने के आरोप में पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार, डुंगीबरमसिया निवासी ठाकुर मरांडी की बकरी को उक्त व्यक्ति थैले … Read more

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में नयाग्राम निवासी करीब 40 वर्षीय मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के … Read more

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, शरणागति और भक्तों के प्रति प्रभु की कृपा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। कथा श्रवण के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और बड़ी … Read more

हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर दो कथित नशा तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और बाइक जब्त

पाकुड़। हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर हाई स्कूल मोड़, हाथकाठी के पास विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से विल्स फ्लेक लिखे सिगरेट के डिब्बे में पैकिंग करने वाले प्लास्टिक में रखा करीब पांच ग्राम ब्राउन शुगर, बिना नंबर प्लेट की ब्लू-काला … Read more

हिरणपुर में ग्रामीण स्वच्छता व योजनाओं के अभिसरण पर प्रशिक्षण

हिरणपुर: ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न विभागों की योजनाओं के बेहतर अभिसरण को लेकर गुरुवार को घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने और विभागीय योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय को … Read more

**तारापुर स्कूल के प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों ने की शिकायत, जांच की मांग**

हिरणपुर: पीएम श्री मध्य विद्यालय तारापुर की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष आनंद के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने शैक्षणिक व्यवस्था, मध्याह्न भोजन योजना और विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन समेत विभिन्न मामलों की जांच … Read more

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई। रात करीब 10 बजकर 24 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटकों के बाद कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हाटपाड़ा, कृष्णापुरी कॉलोनी, श्यामनगर, मालपहाड़ी, … Read more

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन कुमारी देवी के रूप में हुई है। घटना 29 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। मामले को लेकर मृतका के पिता वैद्यनाथ मंडल, निवासी दर्सा, थाना तीनपहाड़, जिला साहिबगंज … Read more

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़ की अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए नौ आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा … Read more