पाकुड़ के कई इलाकों में आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली, जानें प्रभावित क्षेत्र

पाकुड़: आवश्यक रखरखाव एवं सुरक्षा कार्य को लेकर रविवार, 9 अगस्त को पाकुड़ शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग फीडरों में रखरखाव कार्य के कारण निर्धारित समयावधि में बिजली आपूर्ति बंद रखने की जानकारी दी गई है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली … Read more

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में सड़क सुरक्षा की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात का संदेश

पाकुड़: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कॉलेज के सभी बैच के करीब 200 से 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा अभियान से … Read more

लिट्टीपाड़ा में BLO और पर्यवेक्षकों को SIR का प्रशिक्षण, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष कैंप

लिट्टीपाड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने की। प्रशिक्षण के दौरान प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुरू होने वाले दावा-आपत्ति चरण, मतदाताओं … Read more

पाकुड़ कारागार का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर पाकुड़ कारागार में बंदियों को जेल नियमावली के अनुरूप स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रूपा … Read more

स्नातक सीटों में कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक की सीटों में की गई कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। छात्र अब 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को मजबूती से रखने की तैयारी में हैं। केकेएम कॉलेज स्थित आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के … Read more

कुलबुना-लखीपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

महेशपुर: कुलबुना से लखीपुर तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई। राहुल मिश्रा ने कहा कि कुलबुना-लखीपुर मार्ग … Read more

महेशपुर: दो महीने से खराब पड़े चापाकल हुए चालू, विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को मिली राहत

महेशपुर: महेशपुर प्रखंड के खानपुर पंचायत स्थित धनुषपूजा (मुरगाडांगा) मोड़ पर लंबे समय से खराब पड़े दो चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें फिर से चालू कर दिया गया है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता मो. मुजाहिद शेख ने … Read more

पाकुड़: वारंटी अभियुक्त छोटो हांसदा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़: माननीय न्यायालय में लंबित जीआर संख्या 251/23 से संबंधित गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) मामले में फरार चल रहे अभियुक्त छोटो हांसदा को मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोपीन हांसदा के पुत्र छोटो हांसदा, निवासी ग्राम पाईकपाड़ा, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। मालपहाड़ी ओपी … Read more

पाकुड़ में धोखाधड़ी मामले का सात साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़। धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सबिरुद्दीन शेख, पिता संजुल शेख, ग्राम बेलपोखर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 118/17 में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के … Read more

संत रविदास की 650वीं जयंती पर पाकुड़ में भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, जिला कार्यशाला में बनी रणनीति

पाकुड़। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने जिले में समरसता संकल्प अभियान का विधिवत शुभारंभ जिला स्तरीय कार्यशाला के साथ किया। 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न मंडलों एवं बूथ स्तर पर समरसता, सामाजिक सद्भाव और संत … Read more