गोड्डा-बसंतराय सड़क चौड़ीकरण की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र से गोड्डा के दुमुहीं तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ यात्री वाहन, छोटे-बड़े मालवाहक वाहन और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क … Read more

कटिहार में जुगाड़ गाड़ियों पर होगी कार्रवाई, DTO डेज़ी रानी ने लोगों से की अपील

कटिहार: जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से सड़क पर जुगाड़ गाड़ियों का परिचालन नहीं करने और ऐसी गाड़ियों से यात्रा नहीं करने की अपील की है। परिवहन विभाग की ओर से जुगाड़ वाहनों के अवैध परिचालन पर रोक लगाने को लेकर जारी निर्देशों के आलोक में जिले में ऐसे … Read more

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़, सभी पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, अपर लोक अभियोजक पाकुड़ तथा जिला बाल संरक्षण … Read more

हनवारा पुल की रेलिंग जर्जर, सीमेंट टूटकर गिरा, हादसे का खतरा

हनवारा संवाददाता। महागामा प्रखंड के झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र से आवागमन के लिए महत्वपूर्ण हनवारा पुल की रेलिंग इन दिनों जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। पुल की रेलिंग का सीमेंट कई जगहों से टूटकर झड़ गया है, जिससे अंदर लगा सरिया बाहर दिखाई देने लगा है। रेलिंग की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में … Read more

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई। चेकपोस्ट से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर पुलिसकर्मियों ने आवश्यक कागजातों … Read more

बसंतराय में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत, बाइक सवार घायल

बसंतराय। थाना क्षेत्र के कदमा पंचायत अंतर्गत जगतपुर गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा बसंतराय-मेदनीचक मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतका की पहचान जगतपुर निवासी शैरून निशा (50), पति अख्तर के रूप में हुई है। दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है। … Read more

कटिहार में हेलमेट और सीट बेल्ट चेकिंग अभियान, 1.58 लाख रुपये जुर्माना वसूला

प्रवीण कुमार, कटिहार: जिला परिवहन विभाग, कटिहार की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर कोलासी डिग्री कॉलेज के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों में हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग की जांच की गई। अभियान के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से … Read more

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में सड़क सुरक्षा की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात का संदेश

पाकुड़: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कॉलेज के सभी बैच के करीब 200 से 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा अभियान से … Read more

पाकुड़िया में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर शुरू, पहले दिन 45 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

पाकुड़िया में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर शुरू, पहले दिन 45 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

पाकुड़िया: वाहन चालकों को सुविधा उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में दो दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन 45 आवेदकों की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ … Read more

पाकुड़ में अपराध नियंत्रण पर सख्त पुलिस अधीक्षक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और सड़क सुरक्षा के दिए निर्देश

पाकुड़ में अपराध नियंत्रण पर सख्त पुलिस अधीक्षक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और सड़क सुरक्षा के दिए निर्देश

पाकुड़: समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को पाकुड़ मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, … Read more