ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध को लेकर पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

मेहरमा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिरोजपुर में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम, महिला एवं बालिका सुरक्षा, डायल 112 और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी ने यातायात … Read more

उ. उच्च विद्यालय सुखाड़ी में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, मो. शमीम बने अध्यक्ष

मेहरमा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुखाड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन सुखाड़ी पंचायत की मुखिया आरजू तबस्सुम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मो. शमीम को समिति का अध्यक्ष तथा रेहाना खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति में कुल 25 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें … Read more

प्रधान परिषद की बैठक में नवनियुक्त प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा का हुआ स्वागत, कई मुद्दों पर चर्चा

मेहरमा: प्रखंड सह अंचल मुख्यालय, मेहरमा स्थित प्रधान भवन में सोमवार को प्रधान परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार भगत ने की। इस दौरान मौजा कसबा के नवनियुक्त प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा का परिषद के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा ने सभी प्रधानों के … Read more

मेहरमा में अनियंत्रित टाटा सफारी सड़क से नीचे उतरी, चालक समेत दो लोग घायल

मेहरमा: प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनियां गांव के समीप सोमवार को एक टाटा सफारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि टाटा … Read more

एसडीपीओ वरुण कुमार रजक ने मेहरमा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

मेहरमा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) महगामा वरुण कुमार रजक ने रविवार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय, मेहरमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों … Read more

मेहरमा चौक पर सड़क में गड्ढा बना परेशानी का सबब, बरसात में हादसे का खतरा

मेहरमा। प्रखंड मुख्यालय चौक पर सड़क में बने गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में कभी-कभी वाहनों का चक्का गड्ढे में चले जाने से दुर्घटना का खतरा … Read more

जसीडीह-गोड्डा नई रेल लाइन के भू-अर्जन की समीक्षा, लंबित प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

जसीडीह-गोड्डा नई रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण मामलों की हुई समीक्षा गोड्डा। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में गोड्डा-महागामा-जसीडीह रेल परियोजना से संबंधित भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जसीडीह-गोड्डा-महागामा 97 किलोमीटर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना से जुड़े भू-अर्जन की प्रगति, भूमि हस्तांतरण, … Read more

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी गजट में समाज का नाम शामिल नहीं होने के कारण लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी का सामना … Read more

मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सम्मानित, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

गोड्डा: मेहरमा थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों का त्वरित उद्भेदन करने के साथ आम लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए बेहतर कार्य करने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को सम्मानित किया गया। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने थाना प्रभारी सौरभ कुमार … Read more

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अभिनव कुमार ने की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय में सुबह … Read more