मेहरमा में झारखंड बंद का मिला-जुला असर, भाजपा ने किया सड़क जाम

मेहरमा में जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी और विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में मेहरमा चौक के समीप सड़क जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध … Read more

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मेहरमा में चक्का जाम, युवाओं का आक्रोश

मेहरमा :  रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में मेहरमा प्रखंड में चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और युवाओं के साथ संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन … Read more

कसवा मौजा के प्रधान बने प्रेमशंकर मिश्रा, मझगांय से राकेश रंजन निर्विरोध निर्वाचित

मेहरमा। प्रखंड अंचल क्षेत्र के कसवा पंचायत भवन में सोमवार को कसवा एवं मझगांय मौजा के प्रधान का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में दोनों मौजा के रैयतों ने सर्वसम्मति से अपने-अपने प्रधान का चयन किया। दोनों पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी के … Read more

विश्व आदिवासी दिवस पर मेहरमा में निकली भव्य रैली, सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेहरमा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जहेरथान, मांझीथान संवर्धन समिति के तत्वावधान में मेहरमा चौक से भव्य आदिवासी रैली निकाली गई। समिति के अध्यक्ष अमीन मुर्मू एवं सचिव महेंद्र उरांव के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने पारंपरिक … Read more

मेहरमा में जय बाबा बासुकीनाथ प्लाइस ब्रिक्स प्लांट शुरू, 9 अगस्त को होगा उद्घाटन

मेहरमा: गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड में पल्लवी इंडेन गैस एजेंसी के पीछे जय बाबा बासुकीनाथ प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। प्लांट शुरू होने से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री की उपलब्धता बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने … Read more

मेहरमा में बड़ा हादसा टला, डिवाइडर तोड़ पुल के किनारे लटका हाईवा

मेहरमा: झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। पीरपैंती–गोड्डा मुख्य मार्ग पर डोय स्थित डोलिया नदी पुल के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया … Read more

मेहरमा प्रधान परिषद की बैठक: नवनियुक्त प्रधान का स्वागत, रेल परियोजना के बदले जमीन और लंबित सम्मान राशि की मांग

मेहरमा। अंचल मुख्यालय स्थित प्रधान भवन में शुक्रवार को प्रधान परिषद की बैठक अध्यक्ष विनोद कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड एवं प्रधान परिषद के जिला अध्यक्ष आशुतोष महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कसबा मौजा के नवनियुक्त प्रधान राकेश रंजन का फूल-मालाओं से स्वागत कर … Read more

मेहरमा में नि:शुल्क जल सेवा अभियान चला रहे रामू साह सम्मानित, ट्रस्ट ने किया अभिनंदनI

मेहरमा: सावित्री आंतरिक सेवा ट्रस्ट, बाराहाट ईशीपुर की ओर से 25 अप्रैल से बाजार क्षेत्र में संचालित नि:शुल्क जल सेवा अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य रामू साह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें चादर ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ट्रस्ट के अनुसार, रामू साह की देखरेख … Read more

मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण स्थल का डीडीसी ने किया निरीक्षण

मेहरमा: प्रखंड के मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य को लेकर रविवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के लिए चिन्हित भूमि का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की तैयारियों एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त … Read more

मेहरमा में कानूनी सशक्तिकरण शिविर आयोजित, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों को किया जागरूक

मेहरमा: प्रखंड सभागार में रविवार को कानूनी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, अधिवक्ता कुंदन कुमार ठाकुर, पैनल अधिवक्ता दिवाकर गुप्ता, प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी एवं जिला … Read more