कुरसेला में स्कूल से बाहर निकले दो मासूम, बाजार में भटकते मिले; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड में संचालित लंदन किड्स स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार 15 अगस्त की अहले सुबह स्कूल में पढ़ने वाले दो छोटे बच्चे परिसर से बाहर निकलकर बाजार की ओर चले गए। दोनों बच्चे काफी देर तक अकेले भटकते रहे। बाजार में दो छोटे बच्चों … Read more

कुरसेला में 4 महादलित परिवारों को मिला भूमि का पर्चा, 10 परिवारों की प्रक्रिया पूरी

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत भवन में चार महादलित परिवारों के बीच भूमि का पर्चा वितरित किया गया। अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी ने पात्र लाभुक परिवारों को भूमि संबंधी दस्तावेज सौंपे। भूमि का पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में खुशी का माहौल रहा। प्रशासन की ओर से बताया गया कि भूमि संबंधी … Read more

कुरसेला में 45 लीटर देसी शराब के साथ अंतरजिला शराब तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार एक अंतरजिला शराब तस्कर को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान पवन कुमार (33) के रूप में हुई है। वह पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र … Read more

गंगा-कोसी के जलस्तर में 11 सेमी वृद्धि, कुरसेला के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी

कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला प्रखंड में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में करीब 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से पत्थर टोला, खेरिया, मजदिया, तीनघरिया, कमलाकांही, बल्थी महेशपुर सहित … Read more

कुरसेला में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कुरसेला (कटिहार)। पूर्णिया से पटना लौटने के क्रम में रविवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कुरसेला में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत मंडल के नेतृत्व में शहीद चौक पर जुटे एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र … Read more

कुरसेला में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार कांवरिया घायल

कुरसेला (कटिहार)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर डूमर पुल के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर … Read more

कुरसेला में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, नोडल पदाधिकारी ने तटबंधों का किया निरीक्षण

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के तटवर्ती क्षेत्रों में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाढ़ से पहले सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीआरडीए के निदेशक सह कुरसेला प्रखंड के नोडल पदाधिकारी सुदामा प्रसाद ने विभिन्न तटबंधों और ठोकरों का निरीक्षण किया। … Read more

कुरसेला में शराब के नशे में हंगामा कर रहे 8 लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

कुरसेला (कटिहार): सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में हंगामा करने वालों के खिलाफ कुरसेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई थाना क्षेत्र के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर की गई। कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस … Read more

कुरसेला में भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की टक्कर में युवक की मौत; दो गंभीर

कुरसेला (कटिहार): थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर देवीपुर चौक के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बस और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी … Read more

कटिहार: छह महीने में उखड़ गई ग्रामीण सड़क, गड्ढों और जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

कटिहार: जिले के कुरसेला प्रखंड की उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर चौक से महेशपुर सिमरा जाने वाली ग्रामीण सड़क निर्माण के महज छह महीने बाद ही बदहाल हो गई है। सड़क पर कई बड़े गड्ढे बन गए हैं और जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। यह मार्ग कटिहार, पूर्णिया … Read more