पांचाटि पूजा के साथ शुरू हुई धान रोपाई, कुड़मि समाज ने निभाई पारंपरिक कृषि परंपरा

गोड्डा: अच्छी वर्षा होने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि कार्यों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में पथरगामा प्रखंड की पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में कुड़मि समाज ने पारंपरिक पांचाटि पूजा के साथ धान रोपाई की शुरुआत की। धार्मिक रीति-रिवाजों और … Read more

उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव से मिले एसआरटी कॉलेज के प्राचार्य, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मेहरमा: सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवर से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह ने प्रधान सचिव को … Read more

डीडीसी ने ठाकुरगंगटी और मेहरमा में आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

गोड्डा: उपविकास आयुक्त (डीडीसी) ने गुरुवार को ठाकुरगंगटी एवं मेहरमा प्रखंड का दौरा कर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के माध्यम से संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों और सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए आजीविका गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने … Read more

रथ यात्रा में ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को शरबत, पेयजल और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया

  पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सेवा आयाम ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ (स्टूडेंट्स फॉर सेवा) की ओर से रथ यात्रा के अवसर पर एक दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से रथ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के बीच शीतल शरबत और पेयजल का वितरण किया गया। इसके साथ ही भीड़ … Read more

रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का विधिक जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

  पाकुड़: झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पाकुड़ की ओर से गुरुवार को रथ मेला मैदान में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। … Read more

पाकुड़ में आम के पेड़ से अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

  पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित पोखर और विद्यालय के समीप गुरुवार अहले सुबह एक आम के पेड़ से 45 वर्षीय अधेड़ का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक … Read more

रथ मेला की खुशियों में शामिल हुईं प्रतिमा पांडेय, जरूरतमंद बच्चों के बीच मिठाई बांटकर दिया मानवता का संदेश

  पाकुड़: रथ मेला के पावन अवसर पर समाजसेवी प्रतिमा पांडेय ने जरूरतमंद बच्चों के बीच मिठाई वितरित कर मानवता और सेवा का अनूठा संदेश दिया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। प्रतिमा पांडेय ने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें स्नेहपूर्वक मिठाइयां बांटी और रथ मेला की शुभकामनाएं … Read more

गोड्डा में ‘माई भारत’ जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर

गोड्डा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (माई भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘माई भारत’ की अवधारणा, उद्देश्यों, गतिविधियों तथा जिला सलाहकार समिति की भूमिका और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही … Read more

गोड्डा: महागामा में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, मानव तस्करी पीड़ितों के अधिकारों की दी जानकारी

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को महागामा प्रखंड के घाट गम्हरिया पंचायत भवन में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ितों के कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और … Read more

गोड्डा फ्रंट ऑफिस की पहल, रूठे दंपति में कराया समझौता और दी विदाई

गोड्डा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस ने एक प्री लिटिगेशन मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन कर एक दंपति को फिर से साथ रहने का मौका दिया। समझौते के बाद पति-पत्नी को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। मामला बसंतराय थाना क्षेत्र के मोकलचक निवासी पायल कुमारी … Read more