बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची राहत, मुख्य पार्षद के निजी कोष से बांटा गया सूखा राशन

मनिहारी (कटिहार): मनिहारी नगर क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन कई इलाकों में अब भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी बनी हुई है। पानी से घिरे और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए परिवारों के बीच शुक्रवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। कटिहार सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव की … Read more

आरपीएफ स्थापना दिवस पर मनिहारी में जवानों ने बुझाई 300 यात्रियों की प्यास

रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ पोस्ट कटिहार पश्चिम की ओर से मनिहारी टर्मिनल स्टेशन पर सराहनीय पहल की गई। आरपीएफ वेस्ट पोस्ट इंस्पेक्टर आवेदानंद सिंह के मार्गदर्शन में आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने रेल यात्रियों के बीच निःशुल्क शीतल पेयजल का वितरण किया। भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रेन … Read more

पानी कम हुआ, लेकिन परेशानी अभी भी बरकरार : सुनील कुमार यादव

मनिहारी। गंगा नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगी है, लेकिन मनिहारी नगर पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। पानी कम होने के बावजूद कई इलाकों में जलजमाव, आवागमन, भोजन, पशु चारा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं। इसी को लेकर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार … Read more

कटिहार में बाढ़ का कहर, 331 गांव और 21 नगर वार्ड प्रभावित; मंत्री रत्नेश सादा ने लिया जायजा

कटिहार। जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद, मनिहारी और मनसाही अंचल के 331 गांव और 21 नगर वार्डों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की … Read more

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि एवं संसदीय क्षेत्र विकास समिति के संयोजक सुनील कुमार यादव ने की। इस दौरान सिकंदर मंडल को सर्वसम्मति से समिति का संयोजक बनाया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी से जुड़े … Read more

मनिहारी में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा मामलों का निष्पादन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मनिहारी प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कमलेश सिंह देऊ ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में इन मामलों … Read more

कटिहार में युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़कर दिया जा रहा प्रशिक्षण, जागरूकता गतिविधियां संचालित

प्रवीण कुमार, कटिहार। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कटिहार में छह दिवसीय अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत, कटिहार एवं जिला यक्ष्मा केंद्र, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 24 अगस्त तक सदर … Read more

मनिहारी का ऐतिहासिक पीर पर्वत बना आस्था और पर्यटन का केंद्र, बाबा जीतनशाह रहमतुल्लाअलैह की मजार पर उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु

कटिहार जिले के मनिहारी नगर स्थित ऐतिहासिक पीर पर्वत पर बाबा जीतनशाह रहमतुल्लाअलैह की मजार वर्षों से आस्था, सद्भाव और धार्मिक एकता का प्रतीक बनी हुई है। लगभग 60 फीट ऊंचे इस पर्वत पर स्थित यह ऐतिहासिक दरगाह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में भी अपनी अलग पहचान … Read more

कटिहार: धुरियाही में गंगा कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद तारिक अनवर, अधिकारियों को दिए निर्देश

कटिहार/मनिहारी: कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत धुरियाही पंचायत के धुरियाही गांव में गंगा नदी से हो रहे भीषण कटाव का जायजा लेने शनिवार को सांसद तारिक अनवर पहुंचे। उन्होंने कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और मौके पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सांसद … Read more

साहिबगंज: गंगा में एक साथ दिखे तीन विशाल जहाज, वायरल हुआ नजारा |

साहिबगंज। साहिबगंज और बिहार के मनिहारी गंगा घाट के बीच सोमवार को गंगा नदी में एक साथ तीन विशाल मालवाहक जहाजों के गुजरने का दुर्लभ नजारा देखने को मिला। जहाजों पर लदे विशालकाय वैक्यूम टॉवर (रिएक्टर) को देखकर घाटों पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इन बाहुबली जहाजों को देखने के लिए देखते ही देखते … Read more