शिक्षक दिवस पर द ब्रिलिएंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

गोड्डा: भतडीहा स्थित द ब्रिलिएंट शैक्षणिक संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी शिक्षकों ने महान शिक्षाविद, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान … Read more

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, रेलवे मैदान पाकुड़ की बैठक मंगलवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर सत्संग भवन में आयोजित … Read more

हरिद्वार में 24-25 अक्टूबर को होगा थावे विद्यापीठ का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन

हरिद्वार (जीतेन्द्र कुमार सिन्हा)। कला, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए समर्पित थावे विद्यापीठ की ओर से आगामी 24 और 25 अक्टूबर को हरिद्वार में दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन में देश-विदेश से साहित्यकार, कलाकार, पत्रकार, संस्कृति प्रेमी, विषय विशेषज्ञ, समाजसेवी और राष्ट्रप्रेमी शामिल होंगे। हरिद्वार अधिवेशन के … Read more

गुरु पूर्णिमा पर छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने आयोजित किया ‘आरोहण–छात्र प्रतिभा समारोह 2026’, प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान

भागलपुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भागलपुर इकाई की ओर से मारवाड़ी कॉलेज में “आरोहण–छात्र प्रतिभा समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान करना और युवाओं में सामाजिक एवं शैक्षणिक मूल्यों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम … Read more

गोड्डा में 31 जुलाई को होगा रेनबो म्यूजिकल ग्रुप का ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम

गोड्डा: रेनबो म्यूजिकल ग्रुप, गोड्डा की ओर से 31 जुलाई को शाम 7 बजे स्थानीय गांधी मैदान स्थित कला-संस्कृति मंच पर परंपरागत ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वर्ष 1999 से लगातार आयोजित किया जा रहा है और कोरोना काल को छोड़कर इसकी परंपरा आज भी कायम है। रेनबो म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक … Read more

गोड्डा में मुकेश के जन्मदिवस पर स्वरांजलि सभा, कलाकारों ने गाए सदाबहार गीत

गोड्डा में मुकेश के जन्मदिवस पर स्वरांजलि सभा, कलाकारों ने गाए सदाबहार गीत

गोड्डा: महान पार्श्व गायक मुकेश के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार की देर शाम लोहियानगर स्थित राइजिंग म्यूजिकल एकेडमी में ‘एक शाम मुकेश के नाम’ स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों और स्थानीय गायकों ने मुकेश के सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम … Read more

ज्ञानस्थली लिटिल चैम्स में नन्हे सितारों ने अपनी सुरीली आवाज से मोहा सबका मन

गोड्डा: स्थानीय ज्ञानस्थली विद्यालय में आयोजित ‘ज्ञानस्थली लिटिल चैम्स’ प्रतियोगिता के तीसरे दिन नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में तीन प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी शानदार गायकी से विद्यालय परिसर को संगीतमय बना दिया। प्रतियोगिता के दौरान रितिका राज ने सदाबहार गीत “किसी की मुस्कुराहटों … Read more