प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान … Read more

राजकीय शिक्षक सम्मान पाकर विद्यालय लौटे विप्लव कुमार, हुआ भव्य स्वागत

राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त कर विद्यालय लौटे विशिष्ट शिक्षक विप्लव कुमार का मध्य विद्यालय अरिहाना में भव्य सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय पहुंचने पर बाल संसद, मीना मंच की बच्चियों और छात्राओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्राओं ने पुष्पगुच्छ और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बाल संसद की प्रधानमंत्री … Read more

जयमाला शिक्षा निकेतन में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, डॉ. सुमन ने बताया गुरु का महत्व

कटिहार: शिक्षक दिवस के अवसर पर जयमाला शिक्षा निकेतन में शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सुमन ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। वहीं विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। शिक्षकों को … Read more

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रार्थना सभा में आयोजित समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनकी बाल लीलाओं और जीवन-दर्शन पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 9वीं की छात्रा श्रुति प्राधिया ने … Read more

प्राथमिक विद्यालय सनकतरा में अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार): कदवा प्रखंड अंतर्गत बेनीजलालपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सनकतरा में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंचते हैं और अनुशासित माहौल में पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है। प्रधानाध्यापक मो. तनवीर आलम विद्यालय के … Read more

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल के अनुसार वर्ग 6 से 8 तक अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और संस्कृत विषयों के शिक्षक नहीं रहने के कारण पठन-पाठन … Read more

महेशपुर के विद्यालयों में रक्षाबंधन पर निबंध और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबील में सहायक आचार्य तबरेज अली एवं सहायक अध्यापक राहिद शेख की उपस्थिति में कक्षा छह, सात … Read more

पीएम पोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर गोड्डा डीसी ने दिए सख्त निर्देश

गोड्डा: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना की स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले के विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, नियमितता, स्वच्छता, खाद्यान्न की उपलब्धता और योजना के अनुश्रवण की विस्तार से समीक्षा … Read more

कटिहार: राम दयाल मध्य विद्यालय परभैली में त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न, 1000 विद्यार्थियों ने लिया भाग

कटिहार: कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत स्थित राम दयाल मध्य विद्यालय, परभैली में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) पटना के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। विद्यालय में आयोजित इस परीक्षा में कुल 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के … Read more

हिरणपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विद्यालयों में संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग

हिरणपुर: जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया, महत्व और नागरिक सहभागिता के प्रति लोगों को जागरूक करना था। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, घाघरजानी में आयोजित … Read more