पाकुड़ में महिला से सोने की चेन और कंगन की ठगी, CCTV खंगाल रही पुलिस

पाकुड़: शहर में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला को दो शातिर बदमाशों ने बातचीत के बहाने अपने झांसे में लिया और उनके गले की सोने की चेन तथा हाथ का सोने का कंगन ठगकर बाइक से फरार हो गए। घटना सुबह करीब … Read more

पाकुड़िया में वज्रपात, घर निर्माण के दौरान चार मजदूर झुलसे

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पलियादाहा सुजानटोला (सूजन पाड़ा) में शुक्रवार को घर निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र … Read more

महेशपुर में धान लदा पिकअप पलटा, नारायणगढ़ के तीखे मोड़ पर बड़ा हादसा टला

महेशपुर: महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ स्थित तीखे मोड़ पर शुक्रवार को धान से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए, जबकि उपचालक के हाथ में चोट आई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला और … Read more

गोड्डा में महिलाओं को घरेलू हिंसा कानून की दी गई जानकारी, डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान

गोड्डा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देश पर चल रहे 90 दिवसीय इंटेंसिव विधिक जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) गोड्डा द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पंचायतों में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह अभियान डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार तथा … Read more

गोड्डा ज्वेलरी लूटकांड: एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

गोड्डा: नगर थाना क्षेत्र स्थित बंगाल ज्वेलरी में हुई सनसनीखेज लूटकांड की घटना के दो दिन बाद पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार स्वयं पीड़ित दुकानदार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और वारदात के समय अपराधियों की गतिविधियों तथा घटनास्थल की परिस्थितियों के बारे में विस्तार से पूछताछ की। साथ ही … Read more

गोड्डा में बारिश से बढ़ी उम्मीद, धान रोपनी के लिए किसानों का इंतजार

ठाकुरगंगटी (गोड्डा): लंबे इंतजार के बाद जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर उम्मीद की किरण जगाई है। हालांकि अब तक हुई बारिश धान रोपनी के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि लगातार दो से तीन घंटे अच्छी बारिश होती तो अगले ही … Read more

गोड्डा लूटकांड: चैंबर ने सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों की सुरक्षा की मांग

गोड्डा: शहर के मुख्य बाजार स्थित बंगाल ज्वेलर्स में हुई लूट और फायरिंग की घटना के विरोध में गोड्डा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने पुलिस अधीक्षक के नाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। चैंबर अध्यक्ष प्रितम गाडिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और व्यापारियों की … Read more

गोड्डा लूट व गोलीबारी की घटना की महागामा चेंबर ने की निंदा, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

महागामा: गोड्डा स्थित बंगाल ज्वैलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट और अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना की महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कड़ी निंदा की है। चेंबर के अध्यक्ष मदन कुमार भगत ने कहा कि इस तरह की घटनाएं जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना … Read more

गोड्डा में लूट व फायरिंग के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों का धरना; जांच के लिए एसआईटी गठित

गोड्डा के मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई लूट और फायरिंग की घटना के विरोध में गुरुवार को शहर के व्यापारियों ने एकजुट होकर पूर्ण बाजार बंद रखा। सुबह से ही अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और व्यापारियों ने चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के बैनर तले धरना देकर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, लूटे गए … Read more

पाकुड़ के कैलाशनगर में 100 KVA का नया ट्रांसफार्मर शुरू, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

पाकुड़: नगर परिषद के वार्ड संख्या-11 स्थित कैलाशनगर में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए 100 KVA क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। वार्ड पार्षद निभा देवी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। नए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से राहत … Read more