गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, पढ़ाई के दबाव से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि बेहतर भविष्य के … Read more

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रीष्टमनी हेंब्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके पहुंचने पर क्लब के सदस्यों ने आदिवासी रीति-रिवाज के साथ गर्मजोशी से … Read more

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार और पाकुड़िया बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर … Read more

पाकुड़िया में हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में लूट की कोशिश, CCTV में कैद

पाकुड़िया: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में शुक्रवार को हथियारबंद नकाबपोश लोगों द्वारा एक घर में कथित तौर पर लूट की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना भूतपूर्व मुखिया स्व. जगदीश प्रसाद गुप्ता के पुत्र महेश कुमार गुप्ता के घर की बताई जा रही है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी … Read more

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान … Read more

पाकुड़िया के मोहलपहाड़ी विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 141 बच्चों की हुई जांच

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के मोहलपहाड़ी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोहलपहाड़ी में बुधवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नव भारत जागृति केंद्र एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। बाल रोग … Read more

पाकुड़िया के सिलीबोना में किसानों को वैज्ञानिक खेती और फसल सुरक्षा का प्रशिक्षण

पाकुड़िया प्रखंड की बनियापसार पंचायत के सिलीबोना गांव में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), पाकुड़ के तत्वावधान में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषिन्नोति) योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में चलंत प्रशिक्षण बस के माध्यम से किसानों को कृषि … Read more

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को भी शाखाओं में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

पाकुड़िया: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल को लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से ग्राहकों के मोबाइल फोन पर लगातार संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी जा रही है। लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए … Read more

नए सिरे से संचालित होने वाले बायो पैथ लैब का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

पाकुड़िया: प्रखंड क्षेत्र के मोंगलाबांध स्थित नए सिरे से संचालित किए जाने वाले बायो पैथ लैब का रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। लैब के संचालन की अनुमति और निर्धारित मानकों की जांच के उद्देश्य से एसडीओ ने उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपकरणों और आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया। … Read more

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणि हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, बनियापसार पंचायत की मुखिया सलोमी बेसरा, जेएसएलपीएस के डीएम आशीष कुमार … Read more