महागामा में भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

महागामा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। … Read more

महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। मॉक ड्रिल में बिजली विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र … Read more

महागामा में हूल दिवस पर सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन

महागामा: नगर क्षेत्र में हूल दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के दियाजोरी स्थित सिद्धू-कान्हू प्रतिमा स्थल और ऊर्जानगर कॉलोनी में स्थापित प्रतिमा पर झामुमो, कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सिद्धू मुर्मू, कान्हू मुर्मू तथा संताल हूल के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पंचायत … Read more

महागामा में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी, कथित साधु महिला से नकदी और सोने की चेन लेकर फरार

महागामा: नगर पंचायत के पछियारी टोला में धर्म और आस्था की आड़ में कथित ठगी का मामला सामने आया है। महागामा निवासी प्रदीप कुमार ने महागामा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि दो कथित साधुओं ने उनकी पत्नी को पूजा-पाठ के बहाने झांसे में लेकर नकदी और सोने की चेन ठग ली। शिकायत … Read more

नरोत्तमपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पूर्व मुखिया कंचनमाला ने बच्चों को पिलाई दवा

महागामा : प्रखंड क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत पूर्व मुखिया कंचनमाला ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की। इस अवसर पर पूर्व मुखिया कंचनमाला ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को … Read more

शहीद देव कुमार महतो के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

महागामा संवाददाता : नगर के वीर सपूत शहीद देव कुमार महतो का शहादत दिवस शुक्रवार को पूरे सम्मान, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, बुद्धिजीवियों तथा हजारों की संख्या में ग्रामीणों … Read more

महागामा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई मम्मा की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस

महागामा (संवाददाता): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महागामा सेंटर में ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम प्रशासिका जगदंबा सरस्वती (मम्मा) की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेंटर इंचार्ज बीके पूनम बहन, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मदन कुमार भगत सहित बड़ी संख्या में ईश्वरीय भाई-बहन … Read more