कटिहार रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी, रेल थाना ने शुरू की जांच

कटिहार। रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के समीप से मंगलवार को हीरो ग्लैमर (BR39A-2642) बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता सह पत्रकार यशस्वी कुमार ने रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर बाइक की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, यशस्वी कुमार अपनी … Read more

कटिहार के शाहपुर धर्मी पंचायत में सहयोग शिविर, 60 आवेदनों का समाधान |

कटिहार। बिहार सरकार की पहल ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत कुरसेला प्रखंड की शाहपुर धर्मी पंचायत स्थित सरकार पंचायत भवन परिसर में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं … Read more

जल-जीवन-हरियाली दिवस पर कटरिया के स्कूलों में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कटिहार। कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत अंतर्गत कटरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय में बुधवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार हरिजन ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली … Read more

कटिहार के कदवा में टीबी स्क्रीनिंग अभियान तेज, 1,958 लोगों की जांच

कटिहार। कदवा प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मेगा टीबी स्क्रीनिंग कैंपों का आयोजन किया गया। अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह और स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रश्मि ने कुर्सेल, भर्री, गोपीनाथ, चांदपुर, चौनी, परभैली, गैठौरा और सागरथ … Read more

SSV कॉलेज कहलगांव में शिक्षकों की कमी पर ABVP का ज्ञापन

भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की एसएसवी कॉलेज, कहलगांव इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण के नेतृत्व में प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्र को विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी और अनियमित कक्षाओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने … Read more

भागलपुर में विद्यालय भवन निर्माण रुका, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

भागलपुर। नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड संख्या-11 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के नए भवन निर्माण में हो रही देरी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार ने करीब छह महीने पहले भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी थी, जबकि निर्माण एजेंसी ने लगभग तीन महीने पहले पुराने भवन को पूरी तरह … Read more

TMBU के परीक्षा नियंत्रक को SSAI का ज्ञापन, डिजिलॉकर रिजल्ट और बैकलॉग परीक्षा की उठाई मांग

भागलपुर। सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) के छात्र नेता देव सूरज के नेतृत्व में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के परीक्षा नियंत्रक को छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। पहली मांग यह थी कि जिन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम … Read more

भागलपुर जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रो. गौतम

भागलपुर में बीजेपी नेता प्रो. गौतम को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा निवासी प्रो. गौतम को भागलपुर जिला नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में पटना सचिवालय ने अधिसूचना जारी करते हुए परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा की है। प्रो. गौतम के मनोनयन … Read more