गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीकरण, बाय-बैक के तहत नई … Read more

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, सेवाओं में गुणवत्ता सुधार के निर्देश

प्रवीण कुमार, कटिहार। स्वास्थ्य विभाग के सभाकक्ष में सिविल सर्जन-सह-सचिव की अध्यक्षता में सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रोग्राम पदाधिकारियों और स्वास्थ्य पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण, लेबर रूम, एनीमिया मुक्त भारत, परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ्य और रूटीन इम्यूनाइजेशन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की … Read more

जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर वाले बच्चों के लिए कटिहार सदर अस्पताल में विशेष ओपीडी, हर बुधवार होगा मुफ्त इलाज

कटिहार: जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर यानी क्लबफुट की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिए कटिहार सदर अस्पताल में विशेष ओपीडी सुविधा शुरू की जा रही है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से ऑर्थोपेडिक सर्जन की मौजूदगी में बच्चों का इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य समय पर इलाज … Read more

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र रजक का पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, राजेश को सांप ने डस लिया था। … Read more

सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पर ताला, फिर भी सिलेंडर भराने में खर्च हो रहा सरकारी खजाना

भागलपुर। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से मची त्रासदी को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से पीएम केयर्स फंड के तहत देश के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए थे। इसी क्रम में भागलपुर सदर अस्पताल परिसर में भी मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। प्लांट के बाहर लगे बोर्ड के … Read more

पथरगामा में पदस्थापित बीटीएम प्रदीप कुमार का हृदयाघात से निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक

पथरगामा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में पदस्थापित बीटीएम प्रदीप कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बसंतराय थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव स्थित अपने आवास पर अचानक हृदयाघात होने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों के साथ गांव और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन विशेष रक्तदान अभियान चलाएगा। इसे लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से बैठक हुई। बैठक में जिले के रक्त भंडार में विभिन्न रक्त समूहों की … Read more

पूर्णिया में ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ महाअभियान शुरू, तीन महीने तक होगी जांच और उपचार

पूर्णिया। बिहार सरकार की ओर से बुधवार को राज्यव्यापी ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ महाअभियान का शुभारंभ किया गया। पूर्णिया जिले में अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ रूपौली स्थित रेफरल अस्पताल में विधायक कलाधर मंडल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया, जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. … Read more

झिकरहट्टी के स्वास्थ्य केंद्रों में अचानक पहुंचे सिविल सर्जन, दवा-सफाई से मरीजों की सुविधाओं तक की ली जानकारी

पाकुड़। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने बुधवार को झिकरहट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, झिकरहट्टी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर, झिकरहट्टी का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई … Read more

हेटबंधा गांव पहुंची केंद्रीय टीम, कालाजार उन्मूलन की जमीनी प्रगति की समीक्षा

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एनवीडीसीपी की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की जमीनी प्रगति एवं इसके क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। टीम ने प्रखंड के हेटबंधा गांव पहुंचकर कालाजार एवं पीकेडीएल से प्रभावित मरीजों की स्थिति, … Read more