भागलपुर में भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पखवाड़े के अवसर पर रविवार को जवारीपुर स्थित वृंदावन विवाह भवन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम … Read more

श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम अलंकृता पांडे ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

भागलपुर: आगामी श्रावण मास एवं श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बाबूपुर घाट से बूढ़ानाथ एवं भूतनाथ मंदिर तक व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रमुख गंगा घाटों, शिवालयों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों … Read more

भागलपुर पहुंचे बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भागलपुर: बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सरकार के भागलपुर आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुष्पगुच्छ और विशाल फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को … Read more

अकबरनगर में 100 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग, नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने जेई को लिखा पत्र

भागलपुर: अकबरनगर नगर पंचायत की अध्यक्ष किरण देवी ने वार्ड संख्या-7 स्थित श्रीरामपुर शिव मंदिर चौक के समीप लगे 63 KVA विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलकर 100 KVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने शाहकुंड के कनीय अभियंता को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पत्र … Read more

कटिहार गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर

कटिहार: सहायक थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के दबाव में एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। … Read more

भागलपुर में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित, 22 मामलों की हुई सुनवाई

भागलपुर: बिहार सरकार की ‘7 निश्चय-3: बढ़ेगा अपना बिहार’ योजना के तहत संचालित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने की, जहां आम नागरिकों से जुड़े करीब 22 मामलों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान लंबित पेंशन, भूमि … Read more

बिहपुर बीडीओ सत्यनारायण पंडित के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी विदाई

भागलपुर: बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सत्यनारायण पंडित के तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने और मधेपुरा तबादले के अवसर पर बिहपुर प्रखंड परिसर स्थित ट्रायसम भवन में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने अंगवस्त्र, संविधान की पुस्तक, कलम और डायरी भेंट कर उन्हें सम्मानित … Read more

जदयू सदस्यता अभियान: कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश का सम्मान समारोह आयोजित, टॉप-5 में शामिल हुई विधानसभा

भागलपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक शुभानंद मुकेश का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के दौरान कहलगांव विधानसभा को शीर्ष पांचवें स्थान पर पहुंचने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं … Read more

कटिहार NH-31 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर, 8 घायल, दो की हालत गंभीर

कटिहार: पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 8 लोग घायल हो गए। हादसा बखरी बालू टोला के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरारी प्रखंड के शिशिया गांव के करीब 10 लोग स्कॉर्पियो से … Read more

कटिहार: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नवाबगंज डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, 8 जुलाई से शुरू हो सकती है पढ़ाई

कटिहार: जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बुधवार को समेली प्रखंड के नवाबगंज स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और भवन निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। कॉलेज परिसर का भ्रमण करते हुए डीईओ ने कक्षाओं के संचालन, पेयजल, शौचालय, बिजली, … Read more