महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महेशपुर में बंद कराया और झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ हुए कथित दमन की कड़ी … Read more

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व विधायक … Read more

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और बिरसा चौक पर सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठने से मुख्य मार्ग के दोनों ओर … Read more

मेहरमा में झारखंड बंद का मिला-जुला असर, भाजपा ने किया सड़क जाम

मेहरमा में जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी और विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में मेहरमा चौक के समीप सड़क जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध … Read more

गोड्डा में भाजपा बंदी का आंशिक असर, कारगिल चौक पर प्रदर्शन

गोड्डा में रांची में आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत राज्यव्यापी बंद का मंगलवार को आंशिक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय में अधिकांश दुकानें खुली रहीं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया। करीब दो से तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित … Read more

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अग्रमोहन शर्मा के निधन से कदवा में शोक

प्रवीण कुमार, कटिहार। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अग्रमोहन शर्मा के निधन से कदवा प्रखंड में शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा नेताओं सहित स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने दुख व्यक्त किया। कदवा प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत अग्रमोहन शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में उपस्थित लोगों … Read more

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के जन्मदिन पर सुड्डू साईं ने किया विशेष कार्यक्रम

भागलपुर भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनडीए घटक दल के विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, रोहित पांडे और ललन पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संतोष कुमार को … Read more

महागामा में भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

महागामा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। … Read more

गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर पाकुड़ पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पाकुड़: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धन धाम से पवित्र मिट्टी लेकर निकली कलश यात्रा के पाकुड़ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश का अभिनंदन किया और “जय गुरु … Read more

लिट्टीपाड़ा में गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का भव्य स्वागत, जयघोष से गूंजा चौक

पाकुड़: शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का बुधवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा चौक पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में दुर्गा मरांडी की … Read more