सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। मौके पर … Read more

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए झामुमो ने तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में झामुमो प्रखंड समिति की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा … Read more

उपासना मरांडी की पहल से अढ़ौल मोहली टोला की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

महेशपुर। प्रखंड की बड़कियारी पंचायत अंतर्गत अढ़ौल गांव के मोहली टोला में करीब 500 मीटर लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर सड़क पर डस्ट बिछाकर उसे समतल किया जा रहा है। सड़क की मरम्मत होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में … Read more

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के … Read more

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की, जबकि … Read more

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

रांची/गिरिडीह, 6 सितंबर। झारखंड की राजनीति के लिए रविवार की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई। झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने … Read more

एमएमडीआर बिल के खिलाफ झामुमो का गांव-गांव जनजागरण, पांच पंचायतों में बैठक कर 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज

महेशपुर। एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में झामुमो की ओर से चलाया जा रहा जनजागरण अभियान महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को छक्कुधारा, अभुआ, मानिकपुर, देवीनगर और जयनगरा पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में ग्रामीणों को एमएमडीआर बिल के संभावित प्रभावों की जानकारी दी … Read more

पाकुड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र और KKM कॉलेज में PG शुरू कराने की मांग, CM से मिले नेता

पाकुड़। पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने और के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली और झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इकबाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित निवेदन मुख्यमंत्री को सौंपते … Read more

खान संशोधन विधेयक के खिलाफ 7 सितंबर को झामुमो का धरना, महागामा में तैयारी बैठक

महागामा। खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो की ओर से 7 सितंबर को प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महागामा के मोहनपुर में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजीमुद्दीन ने की। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को … Read more

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल वदूद ने किया। बैठक में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत स्तर … Read more