महागामा में 17 वर्षीय युवक का शव मिला, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

महागामा। प्रखंड थाना क्षेत्र के गोड़िया गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह रघुनाथकित्ता पुल के समीप युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव निवासी स्वर्गीय राधे राय … Read more

गोड्डा नगर थाना प्रभारी बने शिव दयाल सिंह, अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक पर खास नजर

गोड्डा। गोड्डा नगर थाना को सोमवार को नया प्रभारी मिल गया। पुलिस अवर निरीक्षक शिव दयाल सिंह ने विधिवत नगर थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक दिनेश महली ने बुके देकर उनका स्वागत किया और थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां … Read more

महागामा में सपन कुमार मंडल बने डीडीओ, शिक्षकों से बोले- समय पर होगा वेतन भुगतान

महागामा स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में गुरुवार को मध्य विद्यालय महादेव बथान के शिक्षक सपन कुमार मंडल को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) बनाए जाने पर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर … Read more

महागामा में भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

महागामा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। … Read more

महागामा में पहली बार उपायुक्त करेंगे सीधा जनसंवाद, जनता की शिकायतों पर होगी सुनवाई

महागामा। अनुमंडल क्षेत्र की जनता के लिए 5 अगस्त का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से महागामा प्रखंड सभागार के समीप जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपायुक्त लोकेश मिश्रा स्वयं आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुनेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम दोपहर 3 बजे … Read more

‘बोल बम’ के जयघोष से शिवमय हुआ महागामा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का विशाल जत्था

महागामा। सावन माह की धार्मिक आस्था के बीच महागामा पूरी तरह शिवमय हो उठा। पारंपरिक भगवा वेशभूषा में सजे कांवड़ियों का विशाल जत्था “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बाबा नगरी चलो” के जयघोष के साथ विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में … Read more

सावन की पहली सोमवारी: कहलगांव से गंगाजल लेकर विश्वासखानी शिव मंदिर पहुंचे कांवरिया, किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी: कहलगांव से गंगाजल लेकर विश्वासखानी शिव मंदिर पहुंचे कांवरिया, किया जलाभिषेक

महागामा: सावन की पहली सोमवारी पर महागामा प्रखंड शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। कहलगांव स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर सैकड़ों कांवरियों ने पैदल यात्रा पूरी करते हुए विश्वासखानी शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूरे मार्ग में “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से … Read more

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में शिक्षकों ने संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति (एमएसीपी) योजना के लाभ से वंचित किए जाने संबंधी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। … Read more

महागामा–मेहरमा रेल परियोजना: भू-अर्जन मुआवजा भुगतान के लिए विशेष शिविर आयोजित

महागामा–मेहरमा रेल परियोजना: भू-अर्जन मुआवजा भुगतान के लिए विशेष शिविर आयोजित

गोड्डा: महागामा–मेहरमा रेल परियोजना से प्रभावित रैयतों को भू-अर्जन मुआवजा राशि का शीघ्र और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए महागामा अंचल कार्यालय परिसर में विशेष भुगतान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मौजा खुटहरी के भूमि स्वामियों से क्षतिपूर्ति संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कर भुगतान प्रक्रिया को सरल … Read more

महागामा में वर्षों से बंद पड़ा सोलर जलमीनार, अब बकरी बांधने का बना सहारा; ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

महागामा में वर्षों से बंद पड़ा सोलर जलमीनार, अब बकरी बांधने का बना सहारा; ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

महागामा: गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल अंतर्गत नरोत्तमपुर चौक पर लाखों रुपये की लागत से स्थापित सोलर जलमीनार वर्षों से बंद पड़ा है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई यह योजना अब उपेक्षा का शिकार बन चुकी है। रखरखाव के अभाव में जलमीनार पूरी तरह अनुपयोगी हो … Read more