महागामा में 17वें दिन भी जारी दैनिक कर्मियों का आंदोलन, 13 सूत्री शर्तों पर बढ़ा विवाद

महागामा: महागामा नगर पंचायत के दैनिक कर्मियों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी रहा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मियों और प्रशासन के बीच विवाद उस समय और गहरा गया, जब नगर पंचायत बोर्ड ने 13 सूत्री स्वघोषणा पत्र जारी किया। प्रशासन इसे कार्य पर वापसी की प्रक्रिया का हिस्सा बता रहा … Read more

गोड्डा: महागामा में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, मानव तस्करी पीड़ितों के अधिकारों की दी जानकारी

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को महागामा प्रखंड के घाट गम्हरिया पंचायत भवन में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ितों के कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और … Read more

महागामा में SIR-2026 की समीक्षा बैठक, गणना प्रपत्रों के 100% वितरण के निर्देश

महागामा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के सफल संचालन को लेकर रविवार को अनुमंडल कार्यालय, महागामा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी ने की। इसमें सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए। बैठक में मतदान केंद्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डेटा एंट्री की … Read more

महागामा में कचरा बीनने को मजबूर मासूम, शिक्षा और बाल अधिकारों पर उठे सवाल

महागामा (गोड्डा): जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और कंधों पर स्कूल बैग होना चाहिए, उस उम्र में कुछ मासूम पेट की भूख मिटाने के लिए कचरे के ढेर में अपना भविष्य तलाशने को मजबूर हैं। हनवारा थाना क्षेत्र के शहजादपुर मुख्य चौक पर ऐसा ही एक मार्मिक दृश्य सामने आया, जहां छोटे-छोटे … Read more

महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने परिवार संग भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से सहयोग की अपील

गोड्डा: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने शनिवार को अपने परिवार के साथ गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और … Read more

महागामा में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का आयोजन, आम की खुशबू से महका प्रखंड परिसर

महागामा (गोड्डा): महागामा प्रखंड परिसर गुरुवार को आम की विभिन्न किस्मों की खुशबू और रंग-बिरंगी बागवानी प्रदर्शनी से गुलजार हो उठा। पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी – JSLPS), गोड्डा के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले में किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, बागवानी उत्पादकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक … Read more

मोहर्रम को लेकर हनवारा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

महागामा: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से हनवारा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में निकाले गए … Read more

दियाजोरी चौक में ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर चोरी, दुकानदारों में दहशत

महागामा: थाना क्षेत्र के दियाजोरी चौक स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना से इलाके के दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। अज्ञात चोरों ने 24 जून की रात दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार मुख्तार अंसारी ने महागामा थाना प्रभारी को … Read more

महागामा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई मम्मा की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस

महागामा (संवाददाता): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महागामा सेंटर में ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम प्रशासिका जगदंबा सरस्वती (मम्मा) की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेंटर इंचार्ज बीके पूनम बहन, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मदन कुमार भगत सहित बड़ी संख्या में ईश्वरीय भाई-बहन … Read more

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका साध्वी खुशी किशोरी ने तप, त्याग, समर्पण और सच्ची भक्ति का महत्व बताया। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक … Read more