कुरसेला में 45 लीटर देसी शराब के साथ अंतरजिला शराब तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार एक अंतरजिला शराब तस्कर को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान पवन कुमार (33) के रूप में हुई है। वह पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र … Read more

महानंदा के उफान से कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़-कटाव का संकट गहराया

कटिहार। महानंदा नदी के उफान पर होने और जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण बिहार के सीमांचल क्षेत्र, खासकर कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ गया है। कई तटवर्ती इलाकों में तेज कटाव के कारण लोगों के घर और उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। कटाव से प्रभावित परिवारों … Read more

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक, बुनियादी ढांचा, भू-अर्जन, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति और जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने … Read more

एनएफ रेलवे जीएम ने किया NJP वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निरीक्षण, नई सुविधाओं का शुभारंभ

कटिहार। एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) वर्ल्ड क्लास स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही यात्री सुविधाओं और स्टेशन के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एनएफ रेलवे मुख्यालय … Read more

कटिहार के रैयापुर स्कूल में बेंच-डेस्क की कमी, जमीन पर पढ़ने को मजबूर छात्र

कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रैयापुर पश्चिम में पर्याप्त संख्या में बेंच-डेस्क नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकीलूर रहमान के अनुसार, बेंच-डेस्क और विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था के लिए विभाग को कई बार जानकारी दी गई है, लेकिन … Read more

कटिहार में पीएमजी बैठक, विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

कटिहार के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ-साथ भू-अर्जन, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति और जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की … Read more

नुक्कड़ नाटक और बाल संसद से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता, कई बालिकाओं का विवाह रुका

प्रवीण कुमार, आजमनगर (कटिहार)। शिक्षक विप्लव कुमार ने विद्यालय स्तर पर शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता को जोड़ते हुए कई बालिकाओं को बाल विवाह से बचाने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया है। इसके लिए उन्होंने विद्यालय के मीना मंच, बाल संसद और बच्चों के समूहों को जागरूकता अभियान का … Read more

कुरसेला में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कुरसेला (कटिहार)। पूर्णिया से पटना लौटने के क्रम में रविवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कुरसेला में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत मंडल के नेतृत्व में शहीद चौक पर जुटे एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र … Read more

कुरसेला में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार कांवरिया घायल

कुरसेला (कटिहार)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर डूमर पुल के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर … Read more

कटिहार की पुष्पा राय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत, बधाइयों का दौर शुरू

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुसूचित जाति विभाग ने कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कुम्हेड़ी निवासी पुष्पा राय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान ने 5 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया। नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र में उन्हें बधाई देने का … Read more