भागलपुर जदयू महानगर कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र

भागलपुर के नयाबाजार स्थित जनता दल (यूनाइटेड) महानगर जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मो. शमीम रिजवी को प्रधान महासचिव, कुंजबिहारी तिवारी उर्फ संजू तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदन सहाय एवं निर्मल पासवान को महासचिव, मो. हुमायूँ को उपाध्यक्ष … Read more

जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात, कहलगांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर सौंपा मांग पत्र

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहलगांव जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। यह प्रतिनिधिमंडल प्रखंड अध्यक्ष सहवाज आलम के नेतृत्व में उनसे मिला और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान के … Read more

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बदलेगा बिहार, बोले इंजीनियर श्रीकांत कुशवाहा

भागलपुर: गोराडीह दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्षेत्र को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही एक नवनिर्मित कॉलेज का उद्घाटन भी किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर श्रीकांत कुशवाहा विशेष रूप से चर्चा में … Read more

एनडीए कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे: संजय साह

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आह्वान पर पटना स्थित 1 अणे मार्ग में एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) महानगर भागलपुर के जिलाध्यक्ष संजय साह ने भी भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को … Read more

बिहार में 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में ₹1100 पेंशन, जदयू ने नीतीश सरकार के फैसले को बताया ऐतिहासिक

पटना: जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनुप्रिया यादव ने कहा है कि बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹1100 की पेंशन राशि भेजी है। इस मद में कुल ₹1,423.94 करोड़ लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए गए … Read more

भागलपुर पहुंचे बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भागलपुर: बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सरकार के भागलपुर आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुष्पगुच्छ और विशाल फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को … Read more

चंदन भगत बने जदयू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कटिहार: कदवा प्रखंड के भोगोव पंचायत निवासी चंदन भगत को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वर्तमान में वह जदयू के जिला महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। चंदन भगत वर्ष 2007 से पार्टी से जुड़े हैं और छात्र राजनीति से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न पदों पर संगठन को … Read more