जदयू के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक शुभानंद मुकेश का हुआ सम्मान

भागलपुर में कहलगांव विधानसभा के विधायक शुभानंद मुकेश को जनता दल (यूनाइटेड) के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष … Read more

भागलपुर जदयू महानगर कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र

भागलपुर के नयाबाजार स्थित जनता दल (यूनाइटेड) महानगर जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मो. शमीम रिजवी को प्रधान महासचिव, कुंजबिहारी तिवारी उर्फ संजू तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदन सहाय एवं निर्मल पासवान को महासचिव, मो. हुमायूँ को उपाध्यक्ष … Read more

जदयू प्रदेश कमिटी विस्तार: भागलपुर के तीन नेताओं को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

भागलपुर: जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए भागलपुर के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, कहलगांव नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव चंद्रवंशी तथा उर्दू परामर्शदात्री समिति की सदस्या शबाना दाऊद को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों नेताओं के मनोनयन से जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस … Read more

महानगर जदयू कार्यालय पहुंचे प्रहलाद सरकार, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भागलपुर के नया बाजार स्थित महानगर जदयू कार्यालय में बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। महानगर जदयू के जिलाध्यक्ष संजय साह के नेतृत्व में अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य महादेव मंडल … Read more

भागलपुर पहुंचे बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भागलपुर: बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सरकार के भागलपुर आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुष्पगुच्छ और विशाल फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को … Read more

जदयू सदस्यता अभियान: कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश का सम्मान समारोह आयोजित, टॉप-5 में शामिल हुई विधानसभा

भागलपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक शुभानंद मुकेश का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के दौरान कहलगांव विधानसभा को शीर्ष पांचवें स्थान पर पहुंचने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं … Read more

चंदन भगत बने जदयू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कटिहार: कदवा प्रखंड के भोगोव पंचायत निवासी चंदन भगत को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वर्तमान में वह जदयू के जिला महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। चंदन भगत वर्ष 2007 से पार्टी से जुड़े हैं और छात्र राजनीति से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न पदों पर संगठन को … Read more