सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की। इस दौरान प्रभावित परिवारों को बेहतर आवास के साथ रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत … Read more

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों से कुल 34 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल को 3 सितंबर 2026 को आयोजित ‘दिशा’ … Read more

इसाकपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे आलमगीर आलम, बिजली-सड़क से प्रमाण पत्र तक समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत इसाकपुर पंचायत में गुरुवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने इसाकपुर चंद्रपाड़ा, महरू मोड़ और इसाकपुर शैतान खाना मोड़ का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और जनसरोकार से … Read more

गुजारा भत्ता नहीं देने पर सफीकुल शेख गिरफ्तार, कुटुम्ब न्यायालय के वारंट पर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पाकुड़। गुजारा भत्ता नहीं देने से जुड़े मेंटेनेंस मामले में पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नया अंजना गांव निवासी सफीकुल शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सफीकुल शेख के खिलाफ कुटुम्ब न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई … Read more

एमएमडीआर बिल के खिलाफ झामुमो का गांव-गांव जनजागरण, पांच पंचायतों में बैठक कर 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज

महेशपुर। एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में झामुमो की ओर से चलाया जा रहा जनजागरण अभियान महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को छक्कुधारा, अभुआ, मानिकपुर, देवीनगर और जयनगरा पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में ग्रामीणों को एमएमडीआर बिल के संभावित प्रभावों की जानकारी दी … Read more

पाकुड़ नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, छेड़छाड़ व मारपीट मामले में बिमल बेसरा गिरफ्तार

पाकुड़। पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त बिमल बेसरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 165/2026, दिनांक 09 जुलाई 2026 के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 62, 115(2), 351(2) और … Read more

कोयला परिवहन मार्ग पर फोटो खींचने को लेकर विवाद, पेट्रोलिंग प्रभारी से गाली-गलौज का आरोप

अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा-पाकुड़ कोयला परिवहन मार्ग पर पानी का छिड़काव नहीं होने को लेकर हुए विवाद के बाद फोटो खींच रहे कोल कंपनी डीबीएल के पेट्रोलिंग प्रभारी तारेश मरांडी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पेट्रोलिंग प्रभारी के आवेदन पर अमड़ापाड़ा थाना में पचईबेड़ा निवासी … Read more

झिकरहट्टी के स्वास्थ्य केंद्रों में अचानक पहुंचे सिविल सर्जन, दवा-सफाई से मरीजों की सुविधाओं तक की ली जानकारी

पाकुड़। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने बुधवार को झिकरहट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, झिकरहट्टी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर, झिकरहट्टी का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई … Read more

पाकुड़िया में SIR के तहत 397 नोटिस पर सुनवाई, दस्तावेजों का हुआ सत्यापन

पाकुड़िया : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जारी नोटिस के सत्यापन को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान संबंधित मतदाताओं के नोटिस, दावों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। दोनों स्थानों को मिलाकर कुल 397 नोटिस से संबंधित मामलों … Read more

पाकुड़िया में श्रद्धा-उल्लास से मनाई गई गणेश चतुर्थी, चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत

पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार रात गणेश चतुर्थी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों और घरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही पूजा स्थलों … Read more