जन्माष्टमी पर पाकुड़ में अनूठी पहल, अमड़ापाड़ा बस स्टैंड पर राहगीरों को मिला ठंडा पानी और गुड़

अमड़ापाड़ा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पाकुड़ जिला प्रशासन के निर्देशन में आम लोगों और राहगीरों के लिए जनहित से जुड़ी अनूठी पहल की शुरुआत की गई। क्षेत्र में पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी को देखते हुए डीबीएल पीएसपीसीएल कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व यानी सीएसआर योजना के तहत अमड़ापाड़ा … Read more

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की। इस दौरान प्रभावित परिवारों को बेहतर आवास के साथ रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत … Read more

कोयला परिवहन मार्ग पर फोटो खींचने को लेकर विवाद, पेट्रोलिंग प्रभारी से गाली-गलौज का आरोप

अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा-पाकुड़ कोयला परिवहन मार्ग पर पानी का छिड़काव नहीं होने को लेकर हुए विवाद के बाद फोटो खींच रहे कोल कंपनी डीबीएल के पेट्रोलिंग प्रभारी तारेश मरांडी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पेट्रोलिंग प्रभारी के आवेदन पर अमड़ापाड़ा थाना में पचईबेड़ा निवासी … Read more

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने गुरुवार को पाकुड़ जिले का दौरा किया। एनसीवीबीडीसी की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत जोशी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अमड़ापाड़ा और हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण … Read more

अमड़ापाड़ा में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण में अधिक भागीदारी का आह्वान

अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा प्रखंड के डाकबंगला परिसर में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर विस्तार से … Read more

पाकुड़: अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

  पाकुड़: अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क स्थित बरमसिया मोड़ के समीप एक टेम्पो से अवैध रूप से ले जाया जा रहा कोयला जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत … Read more

अमड़ापाड़ा में एसआईआर की समीक्षा को लेकर झामुमो की प्रखंड बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

अमड़ापाड़ा: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम और जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान … Read more

अमड़ापाड़ा के मोरिया गांव में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मेडिकल टीम ने शुरू किया इलाज

पाकुड़: अमड़ापाड़ा प्रखंड के मोरिया गांव में डायरिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर तत्काल मेडिकल टीम का गठन कर प्रभावित गांव भेजा गया, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में भी डायरिया प्रभावित मरीजों का इलाज युद्धस्तर पर शुरू कर दिया … Read more

अमड़ापाड़ा: मुख्य सड़क पर एक सप्ताह से खड़ी बस बनी हादसे का कारण, कार्रवाई की मांग

अमड़ापाड़ा: साहेबगंज-गोबिंदपुर मुख्य मार्ग पर छोटा पहाड़पुर के समीप पिछले एक सप्ताह से लावारिस हालत में खड़ी जगदम्बा ट्रेवल्स की बस राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच खड़ी बस के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों … Read more

अवैध बालू से लदा ट्रक पलटा, एनजीटी प्रतिबंध के बीच उठे कई सवाल

  अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के शहरघाटी मिशन के समीप अवैध बालू से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद एनजीटी की रोक के बावजूद क्षेत्र में जारी कथित अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक निगरानी पर प्रश्न खड़े किए हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त … Read more