बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज की जीत पर भागलपुर में विजय जुलूस, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

भागलपुर: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी की जीत की खुशी में रविवार को भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस में हर्षप्रीत समेत सैकड़ों महिला, पुरुष और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विजय जुलूस घंटाघर चौक से शुरू होकर खलीफाबाग होते हुए स्टेशन … Read more

भागलपुर में कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति का किया विरोध

भागलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों में की गई प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति का विरोध किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश पार्टी के सक्षम प्राधिकार द्वारा जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पार्टी … Read more

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महेशपुर में बंद कराया और झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ हुए कथित दमन की कड़ी … Read more

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व विधायक … Read more

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और बिरसा चौक पर सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठने से मुख्य मार्ग के दोनों ओर … Read more

गोड्डा में भाजपा बंदी का आंशिक असर, कारगिल चौक पर प्रदर्शन

गोड्डा में रांची में आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत राज्यव्यापी बंद का मंगलवार को आंशिक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय में अधिकांश दुकानें खुली रहीं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया। करीब दो से तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित … Read more

भागलपुर में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, संगठन मजबूती पर मंथन

भागलपुर: टेकरीवाल धर्मशाला में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच एकता और अनुशासन को बढ़ावा देना तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा। कार्यक्रम … Read more

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी मिर्जा रियाजुल हसन अफेंदी, पूर्व विधायक अकिल अख्तर, युवा नेता अफीफ अमसल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हेल्प डेस्क की शुरुआत आम लोगों की समस्याओं के … Read more

रामविलास पासवान की 80वीं जयंती मनाई, लोजपा (रामविलास) ने दी श्रद्धांजलि

भागलपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार रमन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामविलास पासवान गरीब, वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों … Read more

भागलपुर पहुंचे बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भागलपुर: बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद सरकार के भागलपुर आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुष्पगुच्छ और विशाल फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को … Read more