गोड्डा में विशेष नामांकन अभियान शुरू, स्कूल से बाहर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल

गोड्डा: जिले में स्कूल से बाहर रह गए बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष नामांकन अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने … Read more

टीएनबी लॉ कॉलेज में सीटें बढ़ाने और 50% नामांकन की मांग

भागलपुर: भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के नेता विकाश सिंह ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के छात्रों के हित में टीएनबी लॉ कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में विश्वविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि निजी संस्थानों से अधिक अंक … Read more

मेहरमा में स्कूली बच्चों से ट्रैक्टर पर साइकिल लोड कराने का मामला, वायरल तस्वीर से उठे कई सवाल

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र से सामने आई एक तस्वीर ने शिक्षा व्यवस्था और बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल तस्वीर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरारी के स्कूल ड्रेस पहने छात्र ट्रैक्टर पर साइकिलें लोड करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये साइकिलें सरकारी योजना के तहत विद्यार्थियों … Read more

महिला महाविद्यालय गोड्डा में सातवें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का भव्य समापन

महिला महाविद्यालय, गोड्डा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सातवें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सोमवार को भव्य समापन हुआ। सम्मेलन का विषय “पारंपरिक ज्ञान और सतत विकास” रहा। इस आयोजन का संचालन डीएस कॉलेज, मोगरी (मुंगेर विश्वविद्यालय, बिहार) तथा वेराबे विश्वविद्यालय, इथियोपिया के सहयोग से किया … Read more

जल-जीवन-हरियाली दिवस पर कटरिया के स्कूलों में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कटिहार। कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत अंतर्गत कटरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय में बुधवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार हरिजन ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली … Read more

SSV कॉलेज कहलगांव में शिक्षकों की कमी पर ABVP का ज्ञापन

भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की एसएसवी कॉलेज, कहलगांव इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण के नेतृत्व में प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्र को विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी और अनियमित कक्षाओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने … Read more

भागलपुर में विद्यालय भवन निर्माण रुका, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

भागलपुर। नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड संख्या-11 स्थित कन्या मध्य विद्यालय के नए भवन निर्माण में हो रही देरी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार ने करीब छह महीने पहले भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी थी, जबकि निर्माण एजेंसी ने लगभग तीन महीने पहले पुराने भवन को पूरी तरह … Read more

कटिहार: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नवाबगंज डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, 8 जुलाई से शुरू हो सकती है पढ़ाई

कटिहार: जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बुधवार को समेली प्रखंड के नवाबगंज स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और भवन निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। कॉलेज परिसर का भ्रमण करते हुए डीईओ ने कक्षाओं के संचालन, पेयजल, शौचालय, बिजली, … Read more

रंगरा डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, छात्रों का आंदोलन तेज

नवगछिया: रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में संचालित डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों के आंदोलन को ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का लगातार समर्थन मिल रहा है। अनशन स्थल पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। छात्राओं ने … Read more

पाकुड़िया में द्वितीय लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

पाकुड़िया: प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनीता मरांडी के निर्देशानुसार बुधवार को +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पाकुड़िया के खेल मैदान में द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रखंड के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पहले दिन बालक … Read more