गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिह्नित भूमि की स्थिति, उपलब्ध क्षेत्रफल, पहुंच मार्ग और आसपास की आधारभूत सुविधाओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क के विकास की … Read more

नमस्ते योजना के तहत गोड्डा में सफाई कर्मियों और कचरा संग्रहण श्रमिकों का होगा सर्वेक्षण

गोड्डा: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित नमस्ते (मशीनीकृत स्वच्छता तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने ग्राम स्तर पर स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े श्रमिकों तथा कचरा संग्रहण करने वाले श्रमिकों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार … Read more

गोड्डा में जनता दरबार: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का निर्देश

गोड्डा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई … Read more

गोड्डा में राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर डीसी लोकेश मिश्रा ने दिया जोर

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अंचलों में संचालित राजस्व कार्यों, प्रमाण-पत्रों के निष्पादन, दाखिल-खारिज तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की अंचलवार समीक्षा की गई। राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली के अनुसार जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में कुल 6,122 मामले … Read more

गोड्डा के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, डीसी ने दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गुरुवार को गोड्डा जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) प्रकाशित कर दी गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से सूची में दर्ज अपने नाम, पता, आयु, फोटो एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक … Read more

गोड्डा जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

गोड्डा: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, अनुकंपा नियुक्ति, भूमि विवाद, राशन कार्ड में त्रुटि तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष … Read more