पोड़ैयाहाट में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

पोड़ैयाहाट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा की पोड़ैयाहाट प्रखंड इकाई की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर मुख्य चौक, बाजार और प्रमुख मार्गों से गुजरते … Read more

गोड्डा में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, वंचितों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांड़ै पंचायत भवन और आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम में शामिल एलएडीसी राहुल कुमार, अधिकार मित्र … Read more

गोड्डा में राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर डीसी लोकेश मिश्रा ने दिया जोर

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अंचलों में संचालित राजस्व कार्यों, प्रमाण-पत्रों के निष्पादन, दाखिल-खारिज तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की अंचलवार समीक्षा की गई। राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली के अनुसार जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में कुल 6,122 मामले … Read more

गोड्डा में ₹1 में फसल बीमा के लिए जागरूकता रथ रवाना, किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

गोड्डा। खरीफ 2026-27 में किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने और योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण … Read more

गोड्डा में डीसी लोकेश मिश्रा ने योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

गोड्डा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, जेएसएलपीएस और डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी … Read more

सुंदरपहाड़ी के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

गोड्डा: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक, पटना महेंद्र वाजपेयी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव सहित बैंक के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं … Read more

मधुश्रावणी में कमल और रंग-बिरंगे फूलों का विशेष महत्व, गोड्डा में नवविवाहिताओं ने की पूजा

गोड्डा: मिथिला संस्कृति के प्रमुख मधुश्रावणी व्रत को लेकर गोड्डा के विभिन्न गांवों में उत्साह का माहौल है। 14 दिवसीय अनुष्ठान के छठे दिन नवविवाहिताएं श्रद्धा और भक्ति के साथ गज पर विराजमान माता गौरी, बाबा महादेव, नाग-नागिन सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा में लीन हैं। मधुश्रावणी व्रत में फूलों का विशेष महत्व माना जाता … Read more

गोड्डा में दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गोड्डा: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 350 खिलाड़ियों ने पंजीयन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन गोड्डा अनुमंडल … Read more

गोड्डा में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर शिविर, बुनकरों को योजनाओं की जानकारी

गोड्डा: 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा के सभागार में झारक्राफ्ट की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हस्तकरघा उद्योग को बढ़ावा देना, बुनकरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने को लेकर जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का … Read more

गोड्डा के शांति नगर में चोरी, जेवर-नकदी के साथ राशन और पूजा के बर्तन भी ले गए चोर

गोड्डा: शहर के शांति नगर गली नंबर एक में बजरंगबली मंदिर के सामने रहने वाले समीर कुमार झा के घर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए जेवरात और नकदी के साथ-साथ रसोई का सामान, कपड़े और पूजा-पाठ के बर्तन तक चोरी कर लिए। घटना के बाद परिवार के … Read more