बकरी चोरी के आरोप में व्यक्ति को पकड़कर पेड़ से बांधा, पुलिस पहुंची तो गांव में फैसला कराने पर अड़े ग्रामीण

हिरणपुर। थाना क्षेत्र के धोपहाड़ी और आसपास के गांवों में गुरुवार को बकरी चोरी के आरोप को लेकर मामला चर्चा में रहा। ग्रामीणों ने गोपालपुर निवासी एक व्यक्ति को कथित रूप से बकरी चोरी कर ले जाने के आरोप में पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार, डुंगीबरमसिया निवासी ठाकुर मरांडी की बकरी को उक्त व्यक्ति थैले … Read more

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान … Read more

पाकुड़िया के मोहलपहाड़ी विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 141 बच्चों की हुई जांच

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के मोहलपहाड़ी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोहलपहाड़ी में बुधवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नव भारत जागृति केंद्र एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। बाल रोग … Read more

पाकुड़िया के सिलीबोना में किसानों को वैज्ञानिक खेती और फसल सुरक्षा का प्रशिक्षण

पाकुड़िया प्रखंड की बनियापसार पंचायत के सिलीबोना गांव में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), पाकुड़ के तत्वावधान में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषिन्नोति) योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में चलंत प्रशिक्षण बस के माध्यम से किसानों को कृषि … Read more

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति … Read more

फर्जी कंप्यूटर सर्टिफिकेट के नाम पर 15 लाख की कथित ठगी, पाकुड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पाकुड़: फर्जी कंप्यूटर सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी रामगोपाल त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज, स्टांप पेपर और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी … Read more

अमड़ापाड़ा में बदहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन, चार घंटे ठप रहा कोयला परिवहन

अमड़ापाड़ा, पाकुड़: जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से परेशान अमड़ापाड़ा के ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। मुख्य बाजार की बदहाल सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने सुबह करीब 9 बजे प्रदर्शन शुरू किया और कोयला परिवहन को रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध के कारण करीब चार घंटे तक कोयला … Read more

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में नाम जोड़ने-विलोपन और संशोधन, निर्वाचन आयोग की सूचना-प्रौद्योगिकी प्रणाली और डेटा प्रबंधन से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लोकतांत्रिक … Read more

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह पैरा लीगल वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम … Read more

पाकुड़ में एनबीडब्ल्यू वारंटी मनीरूल शेख गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़: नगर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के आधार पर मनीरूल शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार मनीरूल शेख, पिता अलाउद्दीन शेख, बेल पोखर गांव, नगर थाना क्षेत्र, पाकुड़ का रहने वाला बताया गया … Read more