महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा के पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर बांकुड़ा गांव निवासी सोफीकुल शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, छात्रा महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में … Read more

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान किसानों को फसल बीमा … Read more

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पंचायत सचिवों और बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ पंचायत स्तर पर … Read more

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में दोनों एसोसिएशन से जुड़े दर्जनों कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया और एकजुट होकर 5 डे बैंकिंग लागू करने की मांग उठाई। … Read more

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण पर रोक लगाने को लेकर खनन विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार देर रात … Read more

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का शुभारंभ भाजपा कार्यालय, महेशपुर से हुआ। तिरंगा यात्रा में भाजपा … Read more

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 2.865 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से गांजा के अलावा दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, … Read more

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और महेशपुर अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को लिखित आवेदन देकर राजस्व कर्मचारी पर विभिन्न कार्यों के बदले पैसे मांगने और पैसा … Read more

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने पहल की है। विधायक ने झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर बरहरवा, कोटालपोखर और गुमानी के स्थानीय बाजारों में किसानों … Read more

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक दिया। पुल निर्माण के लिए रैयती जमीन अधिग्रहित किए जाने के बावजूद संबंधित रैयतों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा … Read more