पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़ की अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए नौ आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा … Read more

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहुंचीं किशोरियों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं, सवाल और रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं। कार्यक्रम में … Read more

जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष ने इस्कॉन मंदिर का किया निरीक्षण

पाकुड़: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने सोमवार को पाकुड़ नगर स्थित कालीभसान परिसर के इस्कॉन मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी विभिन्न … Read more

धनबाद में पाकुड़ के खिलाड़ियों का जलवा, ‘किंग्स ऑफ झारखंड’ में पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

पाकुड़: धनबाद में 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता ‘किंग्स ऑफ झारखंड’ में पाकुड़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पाकुड़ के आशीष … Read more

पाकुड़िया में जनजाति सुरक्षा मंच की नई प्रखंड कमेटी गठित, सनातन सोरेन बने अध्यक्ष

पाकुड़िया। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले रविवार, 23 अगस्त 2026 को पाकुड़िया प्रखंड के तलवा स्थित गिरी वनवासी कल्याण परिसर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार भगत ने की। इसमें जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के सदस्य … Read more

हिरणपुर में पेसा कानून के तहत ग्राम सभा का गठन, लक्ष्मी देवी सहायक सचिव और गौरव दत्ता कोषाध्यक्ष

हिरणपुर। प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत अंतर्गत मौजा सुंदरपुर पंचायत भवन में उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली 2025 के प्रावधानों के तहत पारंपरिक ग्राम सभा और उसकी सीमा के निर्धारण एवं सत्यापन को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम प्रधान माधव चंद्र शील की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेसा कानून के तहत … Read more

महेशपुर के विद्यालयों में रक्षाबंधन पर निबंध और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबील में सहायक आचार्य तबरेज अली एवं सहायक अध्यापक राहिद शेख की उपस्थिति में कक्षा छह, सात … Read more

पाकुड़ में हर्षोल्लास से मना सावन तीज महोत्सव, लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल को हरियाली थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत … Read more

पाकुड़ में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी का निर्देश

स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने की। इस दौरान जिले में राजस्व संग्रहण, बिलिंग और स्मार्ट मीटर लगाने से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुचारू रूप से पूरा करने … Read more

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में … Read more