साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना से लौटे परिवार ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। घटना के … Read more

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को योग गतिविधियों, योग क्लब गठन, योग प्रोटोकॉल अभ्यास और राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। विद्यालयों में नियमित योगाभ्यास, ध्यान क्रिया और प्रतियोगिताओं के आयोजन पर विशेष … Read more

साहिबगंज में झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन, विनोद पांडेय ने बूथ कमिटी मजबूत करने का दिया संदेश

  साहिबगंज टाउन हॉल में आयोजित झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथ कमिटी की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना … Read more

नयानगर में विशेष टीकाकरण अभियान चला, छूटे बच्चों को लगाया टीका, अभिभावकों को किया जागरूक

  मंडरो प्रखंड के नयानगर गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के उन बच्चों को टीका लगाया गया, जिनका टीकाकरण किसी कारणवश छूट गया था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों और अभिभावकों को … Read more

विश्व पर्यावरण दिवस पर साहिबगंज में रैली, स्वच्छता अभियान और पौधा वितरण से जागरूकता का संदेश

  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद साहिबगंज ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली, गंगा तट पर विशेष सफाई अभियान तथा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। लोगों को जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली, वृक्षारोपण और स्वच्छता के प्रति … Read more

वनांचल एक्सप्रेस से 174 चोरी के मोबाइल बरामद, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा, कीमत 59 लाख

  बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाकर 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 59 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मोबाइलों के स्वामित्व से संबंधित कोई … Read more

सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यज्ञ मंडप परिक्रमा का बताया गया महत्व

  साहिबगंज के मां बायसी मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तांत्रिक विजय जी महाराज ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा को अत्यंत कल्याणकारी बताते हुए सनातन धर्म और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर दिया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, … Read more

उधवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था परखी

  उधवा बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब, पेयजल, बिजली व्यवस्था, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। उन्होंने सहिया, एएनएम, जीएनएम और एमपीडब्ल्यू को नियमित बैठक करने के … Read more

बोरियो-बरहेट पेंशन भुगतान मामले की जांच तेज, अधिकारियों ने खंगाले रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज

  साहिबगंज के बोरियो और बरहेट प्रखंडों में कथित पेंशन भुगतान अनियमितता की जांच तेज हो गई है। डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत और अन्य अधिकारियों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर रिकॉर्ड, बैंकिंग दस्तावेज और तकनीकी अभिलेखों की जांच की। कर्मचारियों से दस्तावेज मांगे गए हैं तथा पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे … Read more

मांस और मुर्गा दुकानों पर सख्ती, नगर परिषद ने सुप्रीम कोर्ट दिशानिर्देश पालन का दिया निर्देश

  साहिबगंज नगर परिषद ने मांस, मुर्गा और मछली दुकानदारों के साथ बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ईओ अभिषेक कुमार सिंह ने दुकानों में स्वच्छता, लाइसेंस, स्वास्थ्य जांच, काला शीशा, डिस्प्ले बोर्ड और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था अनिवार्य बताई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर पांच … Read more