गोड्डा में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 20 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गोड्डा। जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में गांधी मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें जिले के करीब 20 विद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला खेल सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खो-खो … Read more

गोड्डा जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

गोड्डा: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, अनुकंपा नियुक्ति, भूमि विवाद, राशन कार्ड में त्रुटि तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष … Read more

गोड्डा: पुराने समाहरणालय भवन में शिफ्ट हुआ सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय

गोड्डा: जिले के पुलिस प्रशासन को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय को पुराने समाहरणालय भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के … Read more

महागामा में SIR-2026 की समीक्षा बैठक, गणना प्रपत्रों के 100% वितरण के निर्देश

महागामा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के सफल संचालन को लेकर रविवार को अनुमंडल कार्यालय, महागामा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी ने की। इसमें सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए। बैठक में मतदान केंद्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डेटा एंट्री की … Read more

गोड्डा में ‘दस बजे दस मिनट अपने पूर्वज के नाम’ कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

गोड्डा के शहीद स्मारक परिसर में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रतिभागी। गोड्डा: प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले देशव्यापी श्रद्धांजलि कार्यक्रम ‘दस बजे दस मिनट अपने पूर्वज के नाम’ के तहत रविवार को गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक परिसर में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित … Read more

हनवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 56 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

महगामा/हनवारा: अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संग्रामपुर पुल पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक से 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने … Read more

मेहरमा में जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित, महिलाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

मेहरमा: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की … Read more

गोड्डा: मामूली विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

गोड्डा: मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत गझंडा गांव में 35 वर्षीय महिला की फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पंचायत की वार्ड सदस्य सोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर … Read more

राजौनकला में गोड्डा पुलिस का नशा विरोधी जागरूकता अभियान, युवाओं को किया जागरूक

गोड्डा/पथरगामा: नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस ने पथरगामा थाना क्षेत्र के राजौनकला गांव में ‘नशे को ना कहें’ जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आकाश भारद्वाज ने किया। पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, मादक पदार्थों … Read more

गोड्डा नगर परिषद के सफाई कर्मियों का 6 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन, 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

गोड्डा: नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के बैनर तले 6 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस निर्णय को लेकर गुरुवार को पुराने नगर परिषद कार्यालय परिसर में फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता … Read more