कटिहार रेल मंडल ने मक्का लोडिंग से कमाए 29.72 करोड़ रुपये, 43 रैक की हुई लोडिंग

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क पर माल ढुलाई को सुगम बनाने और माल राजस्व में बढ़ोतरी के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि इन पहलों का उद्देश्य रेल आधारित लॉजिस्टिक्स को मजबूत करना, माल परिवहन के नए अवसर पैदा करना … Read more

कटिहार की पंचायतों और वार्डों में हर माह लगेंगे सहयोग शिविर, डीएम ने दिए ऑन-द-स्पॉट समाधान के निर्देश

‘सबका सम्मान जीवन आसान’ पहल के तहत कटिहार जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। एनआईसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संबंधित पदाधिकारियों को शिविरों के माध्यम से … Read more

प्राथमिक विद्यालय सनकतरा में अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार): कदवा प्रखंड अंतर्गत बेनीजलालपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सनकतरा में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंचते हैं और अनुशासित माहौल में पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है। प्रधानाध्यापक मो. तनवीर आलम विद्यालय के … Read more

महेशपुर पंचायत में 4 साल से अधूरा पड़ा पुल, एप्रोच नहीं होने से ग्रामीण परेशान

जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत में एक पुल पिछले तीन-चार वर्षों से अधूरे ढांचे के रूप में खड़ा है। पंचकोनिया गांव के पास बनाए गए इस पुल का एप्रोच रोड नहीं बनने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने के लिए करीब 3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। पुल के सामने … Read more

कटिहार RPF बनी फरिश्ता, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते में 3 भटके बच्चों का रेस्क्यू

कटिहार रेलवे स्टेशन पर अपनों से बिछड़े और घर से भटके बच्चों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत आरपीएफ पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने रविवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों समेत तीन बच्चों … Read more

कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विशेष प्रशिक्षण, 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत

कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र में दो पालियों में विशेष प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी … Read more

सोनौली बाजार में बीआर फ्यूल पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन, 24 घंटे मिलेगी सेवा

कटिहार। कदवा प्रखंड के पहलागढ़ पंचायत स्थित सोनौली बाजार में सोनौली-भोगांव-बस्तौल पथ पर बीआर फ्यूल पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहलागढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह की पहल पर पेट्रोल पंप का निर्माण कराया गया है। उद्घाटन से पहले … Read more

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हला में रसोईघर नहीं, मिड-डे मील पकाने में परेशानी

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)। प्रखंड के धपरसिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हला में रसोईघर नहीं रहने के कारण प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं के लिए भोजन पकाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2011 में तत्कालीन प्रधानाध्यापक द्वारा रसोईघर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य … Read more

अमदाबाद के प्राथमिक विद्यालय हाल बैदा पुरब टोला में गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन, सुविधाओं की मांग

अमदाबाद प्रखंड के अंतर्गत बैदा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हाल बैदा पुरब टोला में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राएं असुरक्षित महसूस करते हैं। चहारदीवारी नहीं रहने से विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की बात सामने आती रही है, जिससे प्रधान शिक्षिका को भी परेशानी का सामना करना … Read more

वीरेंद्र कुमार उपाध्याय बने HAM सेक्युलर के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर

कटिहार। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर (हम) के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार उपाध्याय को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भारत सरकार के केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन एवं पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह प्रदेश अध्यक्ष अनिल … Read more